Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाफतुहा में किसान बिल के समर्थन में किसान धन्यवाद चौपाल कार्यक्रम का...

फतुहा में किसान बिल के समर्थन में किसान धन्यवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में गुरूवार को गुरुवार को महारानी चौक पर किसान बिल पारित होने पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव के नेतृत्व में किसान धन्यवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पारित कराए गए बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया तथा चौपाल में आए लोगों को बिल की महत्ता पर प्रकाश डालकर किसानों को गुमराह होने से बचाने की अपील की गयी।

किसान बिल के समर्थन में चौपाल रैली में तब्दील

इसके बाद किसानों ने किसान बिल के समर्थन में चौपाल को रैली में तब्दील कर दिया तथा केन्द्र सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय में पहुंचे।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता के रुप में भाजपा नेत्री शोभा देवी, अजय यादव, किरण गुुप्ता, पूनम केशरी, लाल परी देवी, किसमिरिया देवी, ललिता देवी, दिनेश चन्द्रवंशी, अरुण झा, राजेन्द्र राणा, रामानन्द यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

तीन दिन की बारिश से लहलहाये धान के पौधे

फतुहा। बिहार के विभिन्न जिलों में बीते तीन दिनों से मानसून मेहरबान है। इस कारण एक ओर जहां लगातार वर्षा होने से लोग गर्मी और उमस से निजात महसूस कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर खेतों में लहलहाते धान के हरे-हरे फसलों को देखकर किसानों की चेहरों पर मुस्कान लौट चुकी है। बीते दिनों वर्षा के न होने से जो धान के पौधे सुख रहे थे तथा पीला पड़ गये थे, वो धान के पौधे भी तीन दिन की बारिश में खिल उठे हैं।

फतुहा में किसान बिल के समर्थन में किसान धन्यवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

किसानों के चेहरे भी खिल उठे

धान के पौधे में लगे धान की पूंज भी लहालहा उठे हैं। यह देख प्रखंड क्षेत्र के किसानों के चेहरे भी खिल उठे। साथ ही किसानों के बीच ‘ धान-पान नित स्नान’ की कहावत भी चरितार्थ हो रही है। किसानों की माने तो धान की पौधे जितने बार प्राकृतिक स्नान करेगा, उतना ही धान के पौधे विकसित होंगे और फसल अच्छी होगी। इस संबंध में आत्मा अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि बीते दिनों वर्षा के न होने से पौधे पीले पड़ने लगे थे तथा उसमे कीट भी लगने की आशंका बन गई थी। लेकिन काना नक्षत्र की बारिश ने धान के पौधे में नयी जान डाल दी। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में बारिश से धान के पौधो में काफी हद तक जान आ गयी। किसानों ने इस बार धान की अच्छी फसल होने की संभावना जताई।

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक चौक-चौराहों पर ‘फोटो फ्रेम’में होंगे रेपिस्ट
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें