बुधवार, नवम्बर 29, 2023
होमबिहारBihar Corona Sahayata ऍप द्वारा ऑनलाइन लाखों को लाभ, ऐसे कर सकते...

Bihar Corona Sahayata ऍप द्वारा ऑनलाइन लाखों को लाभ, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण बिहार से जुड़े उन तमाम लोगों की मदद करने की कोशिश की है जो लोग बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। बिहार कोरोना सहायता (Bihar Corona Sahayata) मोबाइल ऍप (Mobile App) के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन (Online Registration) कर प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये की राशि विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय एवं बिहार भवन के द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर लगातार लोगों द्वारा फोन कर जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ आपदा प्रबंधन विभाग (aapda vibhag), बिहार के नियंत्रण कक्ष के फोन पर भी बाहर फंसे लोगों द्वारा सूचनायें दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन सभी लोगों से मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा दूरभाष के माध्यम से वापस फीडबैक प्राप्त किया गया। फीडबैक से पता चला कि लॉकडाउन में फंसे लोग संकट से गुजर रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानी को कम करने के लिये प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्णय लिया।

कोरोना सहायता देने वाला बिहार देश का पहला राज्य

इस क्रम में लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे अपने राज्य के लोगों को सहायता राशि देने में बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बाहर फंसे बिहार के लोगों को एक-एक हजार सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान की योजना का शुभारंभ किया। बिहार कोरोना सहायता (Bihar Corona Sahayata App) के जरिए पहले दिन ही एक लाख तीन हजार 579 लोगों के खाते में एक-एक हजार भेजा गया, जो कुल राशि दस करोड़ 35 लाख 79 हजार हुई। अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत 2 लाख 95 हजार 890 ऐसे अप्रवासी बिहारी कामगार जो बाहर फंस गए हैं के खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच कर अन्य सभी लाभुकों के खाते भी में यह राशि जल्द से जल्द भेजी जाए। दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के अब तक दो लाख 84 हजार 674 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों के प्राप्त होने का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण बिहार के जो लोग अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं, उन्हें प्रति व्यक्ति एक हजार विशेष बिहार कोरोना सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री सचिवालय एवं बिहार भवन के हेल्पलाइन नंबर पर तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर बाहर फंसे लोगों द्वारा सूचना दी गई थी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रशन (Online Registration) से लाखों आवेदन

देश के अन्य राज्यों से बिहार के बाहर के लोगों के मिले आवेदन में जम्मू–कश्मीर से 885, दिल्ली से 55,264, हरियाणा से 41,050, गुजरात से 25,638, उतराखंड से 2,544, यूपी से 23,832, पंजाब से 15,596, कर्नाटक से 15,428, तमिलनाडु से 11,914, छतीसगढ़ से 1,956, राजस्थान से 11,773, पश्चिम बंगाल से 9,527, असम से 3,070, तेलंगाना से 7,245, मध्य प्रदेश से 5,690, झारखण्ड से 5,359, आंध्रप्रदेश से 3,991, महाराष्ट्र से 30,576, केरल से 3,087, ओड़िशा से 2,714, हिमाचल प्रदेश से 2,519, चंडीगढ़ से 1,249, गोवा से 834 कुल दो लाख 84 हजार 674 आवेदन मिले। अभी भी आवेदनों के प्राप्त होने का क्रम जारी है।

बिहार सरकार द्वारा कोरोना सहायता नहीं मिला, करिए यह काम

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप बिहार के बाहर कहीं फंसे हैं तो आपको बिहार कोरोना सहायता (Bihar Corona Sahayata) के लिए दिए गए मोबाइल एप्प (Mobile App) के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन (Online Registration) करना होगा या दिए गए फ़ोन नंबर के जरिए अपनी पूरी जानकारी देकर सहायता राशि ले सकते हैं। लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखा पड़ेगा। यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो बिहार राज्य के निवासी है तथा बिहार राज्य से बाहर कोरोना वायरस के चलते फसें हुए है। इसके लिए कुछ जरूरी कागजात देना होगा:

  • आधार कार्ड की प्रति
  • लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी बैंक के ब्रांच में हो।
  • लाभार्थी के फोटो (सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा अतः आधार का फोटो साफ होना चाहिए।
  • एक आधार संख्या पर एक हीं रजिस्ट्रशन होगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओo टीo पीo मोबाइल ऍप पर करना होगा।
  • इससे सम्बंधित सहायता सिर्फ बैंक खाता में हीं भेजा जायेगा।

मोबाइल एप्प को डाउनलोड करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रशन  करने के लिए लिंक पर क्लिक करें – आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

58 टिप्पणी

  1. बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाईल ऐप पर स्वयं को पंजीकृत करने हेतुआपको धन्यवाद। विशेष सहायता स्वरूप रू 1000 की राशि आपके खाते में भेज दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार।

    Message aya paise nahi

  2. बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाईल ऐप पर स्वयं को पंजीकृत करने हेतु आपको धन्यवाद। विशेष सहायता स्वरूप रू 1000 की राशि आपके खाते में भेज दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार।
    Message bhej deya pr paise bheja hi nhi h Sir itna jyada bewakuf mat bnaye janta ko

  3. बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाईल ऐप पर स्वयं को पंजीकृत करने हेतुआपको धन्यवाद। विशेष सहायता स्वरूप रू 1000 की राशि आपके खाते में भेज दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार।

  4. Dear sir Mai DHANJEET KUMAR Jo ki Mai Corona aapda k chalte Delhi m fasa haua hu aur Mai apka Bihar Corona shahayata aap seonlineform submit kiya hu aur msg bhi AA gaya 8-4-2020 ko ki aapke khata m 1000 ki Rashi bhej di gaee h aur abhi Tak mere khaye m apka 1000 nhi credit nhi hua h sir aapse niwedan h ki mere khaye m shahayata Rashi bhejne ki kripa kare Mai siwan se belong karta hu aur Delhi m fasa hua hu Meri madad ki Jaye apka aabhari rahunga m no 8287613780

  5. नितेश कुमार जी मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिला है मैं यहां दिल्ली में फंसा हुआ हूं मैं अपना अकाउंट नंबर दे रहा हूं 37069736822 आईएफसी कोडSBIN0001739 आधार नंबर715007544637 मोबाइल नंबर8252108055 अररिया जिला घर है

  6. मै चेनई मे फसा चुका हु
    पटना जाने के लिऐ मेरे पास पैसा नही है
    खाने के लिऐ भी सोचना पड़ रहा है मानिऐ मुख्य
    मन्त्री जी मुझे पैसा कि जरुत है किया आप हेल्प कर सकते है मेरा नबर 6202208213
    है मेरा Account No : 33661924551
    CiF No : 87235943689
    है

  7. Sir maine 9april ko ess mobile app se bheja tha, download hone ke baad mere mobile per OTP aaya tha ,meine wo submit ker diya pura detail Aadhar ,SBI ka bank a/c, IFSC code bhi dala, lekin abhi tak mere a/c me 1000 Rs nahi aaya h, Mae abhi Delhi me fasa hua hu, mujhe Delhi me bhi kucch labh nahi mila h,pls immediately help us me
    Bhanu Pratap
    A/c =11316399914,SBI Lakhisarai
    IFSC code SBIN0002968
    Email bpratap368@gmail.com

  8. सर मैं गुजरात राज्य में फंसे हुए हैं मैं बिहार करोना सहायता आवेदन भरा हुआ 15दिन हों गया है अभी तक पैसा नहीं आया है मैं बिहार का रहने वाला हूं मेरी नाम नवीन कुमार है मैं लखिसराय जिले का वासी हूं

    Name- Navin Kumar
    Father-RAMESh SINGH
    Adhar 609141636035
    IFSC-SBIN0002916
    A/C- 35711176886

- Advertisment -

Most Popular