Saturday, July 27, 2024
Homeराष्ट्रीयनहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली,...

नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, 66 वर्ष के उम्र ने निधन

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का आज दिल्ली में निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में अरुण जेटली ने आखिरी सांस ली। पेशे से वकील रहे जेटली पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको पिछले सप्ताह ही एम्स में भर्ती करवाया गया था। अरुण जेटली को सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। वे करीब दो साल से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। 2018 में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके पहले 2014 में उनकी बरिएट्रिक सर्जरी भी हुई थी। डायबिटीज के चलते उनका वज़न काफी बढ़ गया था।

मोदी के काफी करीबी माने जाते थे अरुण जेटली

अरुण जेटली के निधन की खबर से पुरे राजनितिक गलियारे में गम का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अरुण जेटली के काबिलियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वित्त मंत्रालय के साथ साथ उन्हें दूसरे मंत्रालयों कि भी ज़िम्मेदारी दी गयी थी। अरुण जेटली बीमार होने कि वजह से 2019 का अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाए थे और उनकी जगह पियूष गोयल ने उसे पेश किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्री कार्यकाल के कुछ घटनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की उनको श्रद्धांजलि दी। लगातार चार ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना महत्वपूर्ण मित्र बताते हुए लिखा की वो अपने प्रिये मित्र को बहुत मिस करेंगे।

शायद कम ही लोग जानते होंगे कि 2014 का लोक सभा चुनाव जितने के बाद जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था कि उन्हे कोई भी मंत्रालय नहीं दिया जाए। उस पत्र में अपने ख़राब स्वास्थ का भी उन्होंने जिक्र किया था। छात्र जीवन से ही उनकी राजनीती में काफी रूचि रही थी। भारत में लगे इमरजेंसी के दौरान वो जेल भी गए थे। उसके बाद वे एक्टिव पॉलिटिक्स में कूद गए और जनसंघ को ज्वाइन किया जो बाद में 1980 में भाजपा के रूप में तब्दील हो गई। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अरुण जेटली कैबिनेट मिनिस्टर बनाये गए थे। राज्यसभा में अपोज़िशन के नेता भी रहे।

।।श्रद्धांजलि।।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें