Monday, July 22, 2024
Homeत्योहार और संस्कृतिबिहार में बनी इकोफ्रेंडली रंगोली इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

बिहार में बनी इकोफ्रेंडली रंगोली इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

लोकसभा निर्वाचन-2019 में गांधी मैदान में बनाई गई देश की सबसे बड़ी इकोफ्रेंडली रंगोली इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इकोफ्रेंडली रंगोली तैयार कराई थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने इस रिकॉर्ड के लिए पटना डीएम को बधाई दी है। साथ ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से प्रदत्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर रंगोली में अहम भूमिका निभाने वाले उप निर्वाचन पदाधिकारी आर. निलय और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग भारती प्रियंबदा मौजूद थीं।

जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस पर खुशी जताई है। बताया कि गांधी मैदान की रंगोली विश्व की सबसे बड़ी रंगोली साबित हो गई है। गांधी मैदान में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली 260 मीटर लंबी व 160 मीटर चौड़ी थी। इसे 41,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में पटना आट्र्स कॉलेज के छात्र-छात्रओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने तैयार किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए में क्या उतना महत्व मिल रहा है?

रंगोली को बनाने में करीब 15 दिन लगे थे। प्रतिदिन लगभग 150 छात्रों व सेविकाओं ने समर्पित भावना से कार्य करके उक्त इकोफ्रेंडली रंगोली को बनाया था।

  • लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता लिए बनाई गई थी इकोफ्रेंडली रंगोली
  • मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र डीएम को प्रदान किया
  • 260 मीटर लंबी, 160 मीटर चौड़ी और 41,600 वर्ग मीटर में बनी थी रंगोली

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना था। 8 राज्यों की 59 सीटों पर होने वाले मुकाबले को देखते हुए इलेक्शन कमिशन (चुनाव आयोग) मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने की पुरजोर कोशिशों के बीच पटना में जिला प्रशासन और कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड क्राफ्ट्स की ओर से इस रंगोली का निर्माण किया गया था।

रंगोली को एक खास संदेश के साथ लोगों के बीच रखा गया, यह संदेश था – कोई मतदाता न छूटे। मिट्टी पर उकेरी गई इस सुंदर, भव्य रंगोली में लिखा था- देश का महात्योहार।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें