Saturday, July 27, 2024
HomeबिहारBihar Vacancy -दरोगा-सिपाही के 29 हजार पदों पर बहाली जल्द

Bihar Vacancy -दरोगा-सिपाही के 29 हजार पदों पर बहाली जल्द

बिहार पुलिस की वर्दी की चाहत रखनेवाले युवाओं के लिए एक अच्छी खुशखबरी है। दारोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली बिहार पुलिस में जल्द शुरू होने वाली है। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है। अगस्त के आखिर तक इस भर्ती की तैयारियां पूरी कर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

दो चरणों में बहाली होने की उम्मीद

पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक Bihar Police को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। 29 हजार 86 पदों पर बहाली के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसमें 4586 दारोगा का पद शामिल होगा। इसके अलावा 22 हजार 500 सिपाही की बहाली भी होनी है। 2000 पदों पर चालक सिपाही की भी बहाली होगी।

इतने बड़े पैमाने पर बहाली का काम कम से कम दो चरणों में होगा। Bihar पुलिस Vacancy के पहले चरण में दारोगा के 2300, सिपाही के 12000 और 1000 चालक सिपाही के पद पर बहाली होगी। वहीं, दूसरे चरण में दारोगा के 2286 और सिपाही व चालक सिपाही के बाकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पटना मेट्रो में 191 नयी नौकरी, निर्माण को जापान देगा लोन

आयोग व परिषद को भेजी जाएंगी रिक्तियां

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग दारोगा और उसके समकक्ष अन्य पदों पर बहाली करता है। वहीं सिपाही के पद पर बहाली की जिम्मेदारी केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के पास है। पुलिस मुख्यालय जल्द ही दारोगा, सिपाही और चालक सिपाही के पद पर बहाली की अधियाचना आयोग और पर्षद को भेजेगा। इसके बाद विज्ञापन निकाले जाएंगे और बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

1665 दारोगा की हुई है बहाली

इसी वर्ष बिहार पुलिस में 1665 दारोगा की बहाली हुई थी। इसके लिए साल 2018 में प्रक्रिया शुरू की गई थी। कुल 1717 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि इसके मुकाबले 1665 अभ्यर्थियों का चयन दारोगा के पद पर किया गया था।

नीचे कमेंट कर अपने विचार बताएं, अधिक जानकारी के लिए सब्सक्राइब करें बढ़ता बिहार।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें