Thursday, July 25, 2024
Homeत्योहार और संस्कृतिअमरनाथ यात्रा 2022 रजिस्ट्रेशन: अमरनाथ यात्रा के लिए पटना में यहाँ करें...

अमरनाथ यात्रा 2022 रजिस्ट्रेशन: अमरनाथ यात्रा के लिए पटना में यहाँ करें रजिस्ट्रेशन

कोविड-19 महामारी की वजह से हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा दो साल से बंद पड़ी थी। अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए पटना में सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। साथ ही इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। अमरनाथ यात्र के लिए पंजाब नैशनल बैंक की दो शाखाओं में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसमें पीएनबी की राजा बाजार और बुद्धा कालोनी शाखाएं शामिल हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक अवधेश आनंद ने कहा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। 13 से कम और 75 साल से अधिक आयुवर्ग के लोग रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक कागजात

  • आयुवर्ग: 13 से अधिक और 75 साल से कम
  • चार पासपोर्ट साइज का फोटो
  • बैंक खाता का ब्योरा
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • रास्ते का विवरण (बालटाल से अथवा पहलगाम से)

छह सप्ताह से अधिक समय तक की गर्भवती के लिए अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन पर भी रोक है। रजिस्ट्रेशन के लिए चार पासपोर्ट साइज का फोटो, बैंक खाता का ब्योरा और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है। अमरनाथ यात्र के लिए दो रास्ते हैं। इनमें एक बालटाल से होकर जाता है जबकि दूसरा पहलगाम से होकर जाता है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं को इसका ब्योरा भी देना है।

बोचहां विधानसभा उपचुनाव में आज जनता करेगी 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

अमरनाथ यात्रा के आठ दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

अवधेश आनंद ने कहा कि यात्र शुरू करने के आठ दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। कोई 28 जून को यात्र करना चाहता है तो इसके लिए 20 जून तक ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बैंक शाखाओं को रूट व दिन के हिसाब से कोटा भी निर्धारित किया गया है। मकसद यह कि प्रति रूट यात्रियों की संख्या निर्धारित सीमा के अंदर हो। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन फार्म के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

आपको बताते चलें की कोविड-19 महामारी की वजह से हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा दो साल से बंद पड़ी थी जो इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी और इस यात्रा का समापन 11 अगस्त को होगा। इसके लये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू की जा रही है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें