Friday, July 26, 2024
Homeबिहारबिहार में अनलॉक-2: नाइट कर्फ्यू में 1 घंटे की ढील बढ़ी, दफ्तर...

बिहार में अनलॉक-2: नाइट कर्फ्यू में 1 घंटे की ढील बढ़ी, दफ्तर और दुकानों का समय भी बदला

पटना: बिहार में 16 जून से अनलॉक-2 शुरू होगा। CM नीतीश कुमार ने 22 जून तक कुछ रियायतों के साथ अनलॉक 2 की घोषणा की है। नए नियमों के मुताबिक, अब सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस शाम 5 बजे तक खुलेंगे। दुकानें और प्रतिष्ठान एक दिन के अंतराल पर शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं, रात्रि कर्फ्यू की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। अब नाइट कर्फ्यू रात 8 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। पहले इसकी टाइमिंग शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक थी। अनलॉक-2 की विस्तृत गाइडलाइन दोपहर 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा।

अनलॉक-2 के नियम

  • खाद, बीज, कृषि यंत्र, आवश्यक खाद्ध सामग्रियों की दुकान हर दिन खुलेगी
  • फल-सब्जियों की दुकानें भी हर दिन शाम 6 बजे तक खोलने की इजाजत मिली है

अनलॉक-1 में क्या थे नियम

अनलॉक-1 में दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुल रही थीं। जिसे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। 50% क्षमता के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के चलने का नियम जारी रहेगा। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में अब 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी।

  • अनलॉक-1 में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू था।
  • सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद थे।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध था।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक थी।
  • रेस्टोरेंट्स, होटल, ढाबे में से खाने के सामान की होम डिलीवरी/टेक होम की ही सुविधा है।
  • आवासीय होटलों में रुके गेस्ट्स के लिए इन-रूम डाइनिंग की सुविधा रहेगी।
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें