Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारबिहार वापस जाने के लिए प्रवासी श्रमिक इन लिंक पर कर सकते...

बिहार वापस जाने के लिए प्रवासी श्रमिक इन लिंक पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार के आदेश के बाद सभी राज्य ने अपने तरफ से लॉकडाउन के वजह से अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिक, विद्यार्थी, पर्यटक आदि को घर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार एक राज्य से दूसरे राज्य में नॉन स्टॉप ट्रेन चलाई जा रही है। नीचे सभी राज्यों के रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए हैं, ऑनलाइन प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रक्रिया में अब बिहार सरकार द्वारा भी राज्य के लाखों लोगों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार सरकार ने 19 नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं, जो राज्य के बाहर फंसे लोगों को वापस बुलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिया है की प्रखंड स्तर पर क्वारेंटिन सेंटरों के लिए तैयारी जल्द से जल्द पूरी की जाए। साथ ही गुणवतापूर्ण सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के लिए भी आदेश दिए हैं। इसके साथ बिहार सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर आप सब नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

19 नोडल अधिकारी नियुक्त किए बिहार सरकार ने मजदूरों, विद्यार्थियों के वापसी के लिए

आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम नं 0612-2294204, 0612-2294205 पर कॉल कर सकते हैं।

मजदूर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रमाण

  • आधार कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पते का सबूत
  • मोबाइल नंबर
  • घर का पता
  • बिहार से अन्य व्यक्ति या परिवार के सदस्य का संपर्क नंबर
  • दूसरे राज्य में रहने का पता

बिहार प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन, कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले, आपको राज्य सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा
  • यहां आपको पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए एक लिंक खोजना होगा (बिहार के लिए अभी जारी नहीं)
  • आपको अपने पते के विवरण और अन्य दस्तावेज के साथ अपने बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी
  • सभी विवरणों का उल्लेख करने पर आप अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं
  • अब आपके राज्य के पदाधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएँगे

श्रम संसाधन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट- श्रम संसाधन विभाग

प्रवासी श्रमिक के बिहार वापस आने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक

आप देश के जिस राज्य में फंसे हैं वहां के सरकार द्वारा दी गयी ऑनलाइन प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपसे वहां की राज्य सरकार और आधिकारिक नोडल ऑफिसर संपर्क करेंगे और आपके घर वापस आने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नीचे सभी राज्यों के रजिस्ट्रेशन लिंक दिए गए हैं।

बिहार राज्य में फंसे हुए लौटने के इच्छुक अन्य राज्यों के लोगों के पंजीकरण हेतु लिंक  https://covid19.bihar.gov.in

बिहार के 5 रेड जोन 20 ऑरेंज जोन और 13 ग्रीन जोन में शामिल जिले

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें