Friday, July 26, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार की राजधानी पटना के इन कन्टेनमेंट जोन लिस्ट में लागू होंगे...

बिहार की राजधानी पटना के इन कन्टेनमेंट जोन लिस्ट में लागू होंगे नए दिशानिर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा (बिहार ) कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्त करने और कन्टेनमेंट जोन लिस्ट के आधार पर बाहर के सभी स्थानों पर गतिविधियों को फिर से खोलने की अनुमति प्रदान जी गयी है इसके अलावा रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्णतः कर्फ्यू, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किये।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश 1 जून, 2020 से पुरे देश में लागू होंगे और 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। फिर से खोलने के मौजूदा चरण, अनलॉक 1, पर आर्थिक फोकस होगा। नए दिशानिर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के आधार पर जारी किए गए हैं। 24 मार्च, 2020 से पूरे देश में एक सख्त तालाबंदी की गई थी। आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद, एक श्रेणीबद्ध तरीके से और COVID-19 के प्रसार को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के उपायों में ढील दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश क्या है?

लॉकडाउन उपायों को सख्ती से कन्टेनमेंट जोन के क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा इनका सीमांकन किया जाएगा। कन्टेनमेंट ज़ोन के भीतर, सख्त परिधि नियंत्रण बनाए रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। पहले से प्रतिबंधित सभी गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से कन्टेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में खोला जाएगा, जो कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

बात अगर बिहार के कन्टेनमेंट जोन की करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 3500 से ज्यादा बढ़ने के बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी पटना में कंटेनमेंट जोन की संख्या 18 हो गई है। वहीं, क्वारंटाइन सेंटर की संख्या 61 हो गई है। जिन इलाकों में कोरोना पॉजीटिव मिले हैं वहां अब भी दुकान संस्थान एवं अन्य गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। पटना जिले में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में लगभग 5000 लोग रह रहे हैं।

बिहार की राजधानी पटना में कन्टेनमेंट जोन

  • चाणक्यपुरी, मछली गली, राजा बाजार
  • अशोका टावर के सामने मछली गली राजा बाजार
  • समनपुरा पुरानी मस्जिद के बगल में राजा बाजार
  • इंद्रलोक नगर, बाईपास, पटना सिटी
  • महाराजगंज, राजपूताना गली पटना सिटी
  • रिकाबगंज, मालसलामी, पटना सिटी
  • फौजदारी कुआं, मालसलामी पटना सिटी
  • चाणक्यनगर, पटना सिटी
  • पाटलिपुत्र अंचल
  • रोड नंबर 3, शिवनगर बाईपास रोड, खेमनीचक, बाईपास
  • बीएमपी 14, बैरक (बैरक संख्या 7, 11, 15 ,23, 25)
  • चंद्र विहार कॉलोनी रोड संख्या 25 आशियाना दीघा रोड राजीव नगर थाना
  • जय हिद कॉलोनी ,रानीपुर फुलवारी शरीफ
  • अंतराघाट, जमाखारिज, दीघा पटना
  • एजी कॉलोनी पार्क के पास
  • रंजन भगत चांदमारी रोड, गली संख्या दो, पीएनबी एटीएम के पास थाना कंकड़बाग
  • सरकारी बोरिग के पास, गांव के उत्तर-पश्चिम, ग्राम बहुआरा, पंचायत चिपुरा, थाना गौरीचक
  • पश्चिमी जजेज कॉलोनी, आरपीएस मोड़, थाना रूपसपुर, दानापुर

टिड्डी के प्रकोप पर बिहार कृषि विभाग ने जारी किया दिशानिर्देश

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें