Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार कोरोना से बचाव में पूरी तरह फेल, मरीजों की कुल संख्या...

बिहार कोरोना से बचाव में पूरी तरह फेल, मरीजों की कुल संख्या बढ़कर हुयी 147

विश्व के कड़ें एहतियात बरतने के बावजूद कोरोना दुनियाभर में लगातार तेजी से अपना पांव पसारता ही जा रहा है। हमारा देश भारत भी अब कोरोना के भयंकर चपेट में आ चुका है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जहां, देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या 20,471 जबकि इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर मरनेवाले की कुल संख्या अब तक 652 हैं। वहीं अपने राज्य बिहार में बुधवार की देर शाम 17 नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही सूबे में वैश्विक महामारी नॉवेल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147 तक पहुंच गई है। इस नये रिपोर्ट के बाद संक्रमित जिला में बांका और पूर्वी चंपारण भी शामिल हो गया है।

बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश में बुधवार को शाम तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या 143 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को एकसाथ 13 पॉजिटिव मरीज मिले थे तो वहीं सोमवार को एक साथ 17 नए मरीज मिले थे। चिंता की बात ये है कि बिहार की राजधानी पटना में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार के अनुसार आज गुरुवार की सुबह 10 बजे की पहली रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 147 पहुंच गई है। चारों नए मरीज मुंगेर जिले के जमालपुर के हैं। इनमें तीन मरीज महिलाएं हैं। तीनों की उम्र क्रमशः 68, 60 और 61 साल है। वहीं एक 30 साल का युवक भी पॉजिटिव पाया गया है।

खाजपूरा में कोरोना पॉजिटिव महिला के बाद बन रही कोरोना चेन

बात राजधानी पटना की जाए तो बुधवार को पटना में पांच कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। उनमें से 3 पुरुषों हैं जिनकी उम्र क्रमशः 28, 32, 45 साल की है। सभी पटना के खाजपुरा इलाके के हैं। वहीं एक पुरुष जिसकी उम्र 42 साल की है, वो पटना के जगदेवपथ का है। एक पुरुष जिसकी उम्र 35 साल की है वो सालिमपुर का है। इससे पहले पटना के खाजपुरा इलाके से तीन मरीज और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 30 और 57 साल की है। उनमें दो महिलाएं और 57 साल का एक पुरुष शामिल है।

राजधानी पटना के खाजपुरा में पाए गये 8 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 6 उसी महिला के परिवार के और आसपास के हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव मिली महिला मरीज के घर से 300 मीटर की दूरी पर ही ज्यादातर नए मरीजों का घर है। इस सब के बीच बड़ी बात यह कि पूर्व में जो महिला मरीज पॉजिटिव पायी गई थी, और उसके घर के आसपास के पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया था। फिर में बाद में उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गई थी।

बिहार के कोरोना संक्रमित इलाके में अब बांका और पूर्वी चंपारण भी

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड के गवंद्री गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 4दिन पहले अपने फुफेरे भाई व एक ग्रामीण के साथ मुंबई से शिवहर जिले के गढ़वा गांव पहुंचा था। युवक मुंबई में टोपी बनाने का काम करता था। तीनों को यहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया था। युवक को स्क्रीनिंग और इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। जब बीमारी बढ़ी तो युवक इलाज के लिए पटना गया। वहीं जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही बांका में भी कोरोना की एंट्री हो गई है।

बांका के अमरपुर प्रखंड के 45 वर्षीय व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही भागलपुर में चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें तीन पुरुष व एक महिला हैं। तीनों पुरुष जहां भागलपुर के हैं, वहीं एक महिला नवगछिया की है। भागलपुर में अचानक चार मरीजों के मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है।

लॉकडाउन के अंतिम चरण में बिहार में आयी कोरोना की बाढ़, आज 10 नए मामले

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें