Thursday, July 25, 2024
Homeक्राइममुंगेर डबल मर्डर केस, 3 साल से रिलेशन में थे रिया यादव...

मुंगेर डबल मर्डर केस, 3 साल से रिलेशन में थे रिया यादव और आशिफ़

बिहार के मुंगेर जिला में एक प्रेमी युगल की लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस का कहना है कि मर्डर के बाद इस घटना को सुसाइड का रुप दिया गया है। शुक्रवार की रात अंधेरे में हुई इस घटना में पहले प्रेमी मोहम्मद आशिफ़ ने अपनी प्रेमिका रिया यादव, मुंगेर की गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके वारदात पर ही मौत हो गई। मरने वाली लड़की मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार यादव की भतीजी है जबकि उसके प्रेमी आशिफ़ के पिता सउदी में रहते हैं।

इश्क में असफल प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद की भी किया सुसाइड

मामला हाई प्रोफाइल

अपने प्रेमी के गोलियों का शिकार हुई ट्विंकल उर्फ रिया यादव मुंगेर के विधायक परिवार की है। रिया के चाचा विजय कुमार विजय राजद के विधायक हैं। यह पूरा मामला एक हाई प्रोफाइल केस है। हाई प्रोफ़ाइल मामला होने के कारण मृतकों के परिजन सही जानकारी मीडिया को नहीं बता रहे हैं। मृतक युवक मोहम्मद आशिफ़ भी मुंगेर का ही रहने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया अपने घर से शाम 7 बजे ये कहकर निकली थी कि वो अपने दोस्त के घर से स्कूटी का ऑनर बुक लेने जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब देर रात तक रिया घर वापस नहीं लौटी तो उन्हें चिंता होने लगी। इसी बीच ये खबर मिली की मुंगेर सदर ब्लॉक के पीछे एक युवक-युवती की लाश पड़ी है। दोनों की पहचान रिया और आशिफ़ के रूप में हुई है। शुरूआत में मामला पूरी तरह से संदिग्ध दिखा लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलझाते हुए इस पूरे मामले को सुसाइड और हत्या बताया।

बिहार की वरिष्ठ लेखिका डॉ. उषाकिरण खान को भारत-भारती सम्मान

दानिश की गिरफ्तारी

बता दें, एसपी गौरव मंगला का कहना कि 25 साल के मोहम्मद आशिफ़ ने पहले रिया यादव के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी देसी पिस्टल से मार डाला। पुलिस इस मामले में आशिफ़ के दोस्त दानिश को हिरासत में ले लिया है। दानिश वहीं शख्स है जिसने आशिफ़ को इस वारदात के लिए पिस्टल मुहैया कराया था। जिस वक्त दानिश की गिरफ्तारी हुई पुलिस को उसके पास से दो राउंड जिंदा कारतूस के साथ आशिफ़ और रिया का मोबाइल भी मिला। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जड़ एक असफल प्रेम कहानी है।

स्टोरी- सुप्रिया भारती

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें