Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारबिहार पुलिस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी, क्लिक कर देखें रिजल्ट और...

बिहार पुलिस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी, क्लिक कर देखें रिजल्ट और कट ऑफ

केन्द्रींय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने सिपाही भर्ती के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार पुलिस भर्ती ने 11880 पदों प सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली थी। जिसका कि सोमवार को परिणाम घोषित किया है। इसके बाद अब अगले चरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले चरण में शारीरिक परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शारीरिक परीक्षा के लिए निश्चित पदों पर 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया है। केंन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 12,64,657 है। बताया जाता है कि शारीरिक परीक्षा के लिए समय निश्चित किया जा रहा है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में शारीरिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी। जिसके परिणाम सोमवार को जारी किए गए।

बिहार पुलिस भर्ती का कट ऑफ

GENERAL श्रेणी के लिए – 72 से 76

EBC श्रेणी के लिए – 68 से 73

BC श्रेणी के लिए – 66 से 70

SC श्रेणी के लिए – 60 से 65

ST श्रेणी के लिए – 50 से 55

बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें- रिजल्ट जारी

बिहार पुलिस भर्ती मिले थे 13 लाख आवेदन

लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए चयन होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे उनको आगे के लिए चयनित किया जाएगा। शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता के आधार पर होगा। शारीरिक योग्यता में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक को आधार बनाया जाएगा। उसमें उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेधा सूची बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। 11880 के लिए आवेदन लिए गए थे। जिसमें कुल 13 लाख आवेदन किए गए थे। एक पद पर 110 लोगों की अपनी दावेदारी की थी।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d4d4d4″][/inline_posts]

बिहार पुलिस में सिपाही की बहाली पर कोरोना का असर पड़ा है। कोरोना लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच का काम देरी से हुआ। पर्षदद ने लिखित परिक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा के लिए सूचित किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम की बुकिंग 15 के लिए की गई थी। लॉकडाउन के चलते इसे एक महीने दिया गया था। लेकिन 15 मई तक लिखित परीक्षा का काम भी शुरू नहीं हो सका।

 

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें