Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाअनलॉक-1 में छूट के बाद मुख्यमंत्री का सतर्क एवं सजग रहने का...

अनलॉक-1 में छूट के बाद मुख्यमंत्री का सतर्क एवं सजग रहने का संदेश

सोमवार अनलॉक-1 के दौरान अब पहले से अधिक छूट दे दी गई है। इससे संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को आगाह किया है। इस दौरान उन्होंने ने कई अन्य गतिविधियों के बाद संक्रमण के फैलने को लेकर आगाह किया। इसको देखते हुए और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि भीड़ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जिससे कि संक्रमण के खतरे को टाला जा सके। भारत सरकार ने भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील भी की है। इस दौरान उन्होंने लोगों से दिशा निर्देशों के पालन के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है। जिसमें संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई है। उन्होंने इसको लेकर सभी से आग्रह किया है। इस दौरान सबसे सामाजिक दूरी बरतने को कहा है। साथ ही कार्यालयों और अन्य कार्यस्थलों में सेनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहा है। लोगों को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से करने को कहा है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d6d6d6″][/inline_posts]

अनलॉक-1 में मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए

इस दौरान बाहर फंसे अधिकांश लोग वापस आ चुके हैं। क्वारंटाइन केन्द्रों पर रह रहे लोग घर भी लौट चुके हैं। अब क्वारंटाइन केन्द्रों को बंद करने का भी काम चल रहा है। सभी को सचेत एवं सजग रहने की सलाह दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते रहने को कहा है। माइक से प्रचार अभियान चलाने को कहा है। जिससे कि जागरूकता को बढ़ाया जा सके। लोगों को भी इसको लेकर समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जिससे कि संक्रमण के खतरे को टाला जा सके।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें