Monday, July 22, 2024
HomeBihar Corona Newsमंगलवार कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा मामले आए, संक्रमितों की संख्या...

मंगलवार कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा मामले आए, संक्रमितों की संख्या 2.77 लाख

भारत में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होने लग गए हैं। भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। एक दिन कम होने के बाद मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लग गई हैं। देश में मंगलवार को दस हजार से अधिक कोविड-19 की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र-तमिलनाडु और दिल्ली में सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। कई शहरों में सामुदायिक संक्रमण भी शुरू हो गया है। इसके बाद कोविड 19 संक्रमितों का आंकड़ा 2,77,329 पर पहुंच गया है।

भारत में तीसरी बार दस हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन में पाए गए हैं। देश में 6 और 7 जून को दस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 9 जून को भी दस हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश में 9 जून को 10071 मामलों की पुष्टि हुई हैं। महाराष्ट्र में 2258, तमिलनाडु में 1685 और दिल्ली में 1366 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

कोविड-19 संक्रमण के मामले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को पीछे छोड़ा

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के मामले में उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में राजस्थान प्रभावित राज्यों की सूची में छठवें स्थान है। आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11335 हो गई है। जबकि राजस्थान में 11245 संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 9 जून को 388 मामले आए। इसके अलावा राजस्थान में 369, पश्चिमी बंगाल में 372, हरियाणा में 355 और गुजरात में 470 संक्रमित मिले हैं।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

दूसरी तरफ भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2 लाख 77 हजार 329 पर पहुंच गई है। इनमें से 1 लाख 34 हजार 949 ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 34 हजार 613 मरीज सक्रिय हैं। सक्रिय मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। देश में 7752 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 272 मरिजों की मौत वायरस से हुई है।

 

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें