Saturday, July 27, 2024
Homeबिहार गुंजनप्रवासी मजदूर की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बुक किये...

प्रवासी मजदूर की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बुक किये 6 चार्टर्ड प्लेन

अमिताभ बच्चन यूपी के प्रवासी मजदूरों को घर भेजने में मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 6 चार्टर्ड प्लेन बुक किए हैं। इससे पहले महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर 10 बसें हाजी अली से रवाना की थीं। जब से यह कोरोना महामारी के बाद से मजदूरों को घर भेजने लिए मसकतें हो रही हैं। तब से प्रवासी मजदूरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से कई मजदूर अपनी जान तक गवां बैठे हैं। उनको अपने घर पैदल ही निकलना पड़ रहा है।

प्रवासी मजदूरों को लेकर जहां सरकार उनको घर पहुंचाने का काम कर रही है। वही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसमें पीछे नहीं है। इन सेलिब्रिटीज में सबसे ऊपर नाम आता है सोनू सूद का। सोनू सूद ने अपने निजी खर्चे पर प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट उपलब्ध कराई हैं।

प्रवासी मजदूर के लिए पहले सोनू सूद भी आगे आए थे

सोनू सूद के बाद नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। उन्होंने भी हजारों मजदूरों को बस के जरिये मदद करके उनके घर तक पहुंचाया था। उन्होंने पिछले दिनों महीम दरगाह ट्रस्ट और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर 10 बसें हाजी अली से रवाना की थीं। जिसमें यूपी के लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर और भदोई के प्रवासी मजदूर शामिल थे। इन जिलों से ताल्लुक रखने वाले लगभग 250 मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया था।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d9d9d9″][/inline_posts]

अब इस मुश्किल घडी में अमिताभ बच्चन ने फिर से मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने इस वक्त यूपी के प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए 6 चार्टर्ड प्लेन बुक किए हैं। इसके जरिए हर फ्लाइट में 180 लोगों को उत्तर प्रदेश छोड़ा जाएगा। इनमें से 4 फ्लाइट्स 10 जून को सुबह और 2 फ्लाइट्स दोपहर बुधवार को रवाना होंगी। यह फ्लाइट लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के लिए हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें