Sunday, February 16, 2025
Homeबिहारपटनासम्मान दिवस के रुप में मनेगा राजद सुप्रीम का जन्मदिन, तेजस्वी का...

सम्मान दिवस के रुप में मनेगा राजद सुप्रीम का जन्मदिन, तेजस्वी का ट्वीट

राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को है। पार्टी ने उनके जन्मदिन को सम्मान दिवस के रुप में मनाने की बात कही है। उनके जन्मदिन पर पार्टी ने गरीबों को भोजन कराने के लिए कहा है। पार्टी का कहना है कि हम उस दिन 72 हजार गरीबों को खिलाएंगे। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जन्मदिन पर केक नहीं कटेगा और कोई जलसा भी नहीं होगा। लालू यादव इस साल 72 साल के हो जाएंगे।

राजद सुप्रीम का जन्मदिन गरीबों को भोजन

वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण लिया है कि राजद सुप्रीमो के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रुप में मनाएंगे। कम से कम 72 हजार से अधिक गरीबों को खाना खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम 144 करोड़ के 72000 एलईडी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हम गरीबों को भोजन खिलाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने वर्चुअल रैली के दौरान 72 हजार एलईडी का प्रयोग किया था। उसी पर तेजस्वी ने तंज सकते हुए जवाब दिया है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। इस दौरान वे रांची जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं। ऐसे में तेजस्वी अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची जाने वाले हैं। उससे पूर्व पार्टी ने ये निर्णय लिया है। जिसको तेजस्वी ने ट्वीट करके साझा किया है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d6d6d6″][/inline_posts]

कोरोना के दौरान डिजिटल रैली हो रही है। जिसमें अमित शाह ने वर्चुअल रैली की है। इसी दौरान 72 हजार एलईडी का उपयोग हुआ। जिसको की तेजस्वी यादव ने मुद्दा बना रखा है। इसके लिए उन्होंने सत्ता पक्ष को भी घेरा है। इसके अलावा तेजस्वी ने कोरोना संक्रमण के दौरान नीतीश कुमार के बाहर नहीं आने को भी मुद्दा बना रखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार संकट के समय बाहर नहीं आए।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें