Monday, July 22, 2024
HomeबिहारSSB के DG ने बिहार नेपाल सीमा पर हुए विवाद पर दिया...

SSB के DG ने बिहार नेपाल सीमा पर हुए विवाद पर दिया बयान

बिहार नेपाल सीमा पर हुई गोला बारी को लेकर भारत के तरफ से बयान दिया गया है। शुक्रवार को नेपाल सीमा पर हुए गोला बारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही वहां तनाव की स्थिति थी। इसपर SSB के DG ने बयान जारी किया है। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से घटना की मिली जानकारी के अनुसार जांच की है।

SSB के DG ने अपने बयान में कहा कि बिहार के सीतामढ़ी जिले के लागन यादव एक नेपाली बहु हैं। वे अपने ससुराल वालों संग आ रही थीं। नेपाल के APF दल ने वहां जारी लॉकडाउन के कारण वापस जाने के लिए कहा। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर बहस हुई। फिर लोगों ने फोन कर के अपने गांव वालों को बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई। जिसमें APF दल ने 15 राउंड फायरिंग की है। उसमें 3 व्यक्ति घायल हुए हैं और एक व्यक्ति लागन यादव को APF ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसमें  एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

SSB के DG का बयान शुक्रवार की घटना पर आया

ये बातें अधिकारिक रुप से SSB के DG कुमार राकेश चंद्र ने दिया है। SSB के DG का बयान तब आया है जब नेपाल द्वारा सीमा विवाद का मुद्दा गरम है। कल हुई घटना के बाद कहा जा रहा था की नेपाल द्वारा पानी रोके जाने का विरोध करने पर झड़प हुई है। जिसमें गांव वालों पर नेपाल पुलिस ने गोली बारी की है। इसमें एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d1d1d1″][/inline_posts]

इस समय बिहार नेपाल सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा कुछ दिनों पहले दिए गए बयान पर बनी है। जिसमें भारत के कुछ भाग को अपना हिस्सा दिखाने की बात कही थी। इसके लिए नेपाल ने नया नक्शा जारी किया था।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें