Sunday, July 21, 2024
Homeबिहारपटनामुख्यमंत्री ने बिहार सरकार से जुडी नई कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का किया...

मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार से जुडी नई कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट का किया लोकार्पण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की नई कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट लोकार्पण किया। बिहार के इस इंटीग्रेटेड वेबसाइट का नाम state.bihar.gov.in रखा गया है। इस दौरान उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा वहां कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

बिहार की इस वेबसाइट में राज्य से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें बिहार के इतिहास के बारे में भी बताया गया है। इसमें बिहार के भौगोलिक क्षेत्र की विस्तरित जानकारी दी गई। बिहार के हर जिले से जुड़ी जानकारियों के साथ उसकी आर्थिक जानकारियां भी दी गई है। ये सभी जानकारियां वेबसाइट के स्टेट प्रोफाइल में दी गई हैं।

बिहार सरकार विभिन्न की होगी जानकारी

इसके अगले हिस्से में बिहार के जनसांख्यिकीय से संबंधित जानकारी साझा की गई है। इसमें बिहार के विभिन्न शहरों के महत्व के बारे में बताया गया है। इसके बाद उसमें राज्य की जनसंख्या के बारे में जानकारी दी हुई है। इस टैब में लिंग अनुपात से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। इसके बाद राज्य के साक्षरता दर से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।

इसका अगला हिस्सा बिहार के खाना और त्योहारों से पर आधारित है। इसमें व्यंजनों के बारे में बताया गया है। इसमें बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले मेंलों के बारे में जानकारी दी है। इसमें राज्य में पूरे वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले त्योहारों के बारे में बताया गया है।

वेबसाइट के अगले हिस्से में बिहार के शासन से जुड़ी हर जानकारी देखी जा सकती है। इसमें राज्यपाल से संबंधित जानकारी सबसे ऊपर है। इसके बाद इसमें मुख्यमंत्री से जुड़ी जानकारियां साझा की गई हैं। इसके अलावा इसमें उपमुख्यमंत्री और राज्य के विभिन्न मंत्रियों से जुड़ी जानकारियां हैं। इसमें मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के सचिवों प्रधान सचिवों एवं सचिवों से जुड़ी जानकारी हैं। इसमें राज्य के प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी साझा की हुई है। इसके अलावा इसमें सूचना के अधिकार से जुड़ी जानकारी भी साझा की हुई है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d9d9d9″][/inline_posts]

इसके अन्य हिस्सों में फैक्ट और आंकड़ों को जानने के लिए विशेष जानकारी दी हुई है। इसमें राज्य के हर विश्वविद्यालयों और कालेजों से जुड़ी जानकारी है। जिससे विश्वविद्यालयों और कालेजों के दो भागों में बांटा हुआ है। इसके अगले भाग में राज्य के हर व्यवस्था एवं शासन-प्रशासन से जुड़ी जानकारी है। इसके साथ इसमें राज्य में होने वाली छुट्टियों की सूची भी दी हुई है।

ऐसे में यह बिहार के शासन-प्रशासन के जानकारी पर आधारित है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें