Tuesday, July 23, 2024
Homeबिहार गुंजनफेरे के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्हे की...

फेरे के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, मंडप में बैठे दूल्हे की जिद पर मिली दूसरी दुल्हन

गोपालगंज जिले के मांझा थानान्तर्गत शेख परसा गांव में एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। यहां शादी के मंडप में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। हुआ कुछ यूं कि शादी की रस्म चल रही थी। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन लोगों को चकमा देकर अपने प्रेमी संग भागी दुल्हन। प्रेमी संग भागी दुल्हन , यह बात जैसे ही मंडप पर दूल्हे को पता चली, दुल्हे ने जिद ठान ली कि वह यहां से शादी के बाद दुल्हन को लेकर ही घर जाएगा। ये देखकर घरवालों के साथ ही गांव वाले भी परेशान हो गए।

दुल्हन के भागने से तो पहले ही सबकी इज्जत पर गाज गिरी हुयी थी. ईधर, दुल्हे की जिद से घरवाले और परेशान हो गए कि अब दुल्हन कहां से आए. हालांकि, बहुत मुश्किल से बात बन आई। फिर लोगों ने एक तरकीब निकाली और गांव की ही एक लड़की से दूल्हे की शादी करा दी। ऐसे इज्जत भी बच गई और दूल्हे की जिद भी पूरी हो गई।

दुल्हे की जिद पर पड़ोस की लड़की संग दुबारा हुयी शादी

आपको बता दें कि गाजे-बाजे संग दूल्हा शादी करने पहुंचा। फिर उसने होनेवाली दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। फेरे लेने के बाद दुल्हन धोखा देकर प्रेमी संग भाग गई। बरातियों के हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने अनोखा रास्ता निकाला। कुछ घंटे बाद गांव की ही एक अन्य युवती के साथ उसी मंडप पर दोबारा विवाह कराया गया। गुरुवार को दिनभर आसपास के क्षेत्र में महज कुछ घंटों में एक युवक के दो-दो शादियां करने के मामले की चर्चा होती रही।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से युवक बरात लेकर मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव निवासी अमरनाथ कुशवाहा के घर आया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। फेरे व अन्य रस्में अभी चल ही रही थीं कि अचानक दुल्हन मंडप से फरार हो गई। दुल्हन को फरार देख दूल्हे और बराती हंगामा करने लगे। ऐसे में गांव की एक लड़की से दुल्हे की शादी करायी गयी।

शाश्वत की प्रशांत किशोर पर आरोपों की झड़ी, PK की शैक्षणिक डिग्री को बताया फेक

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें