Saturday, July 27, 2024
Homeबिहार गुंजनऔरंगाबाद के प्रदीप कुमार सिन्हा होंगे प्रधानमंत्री मोदी के नए ऑफिसर ऑन...

औरंगाबाद के प्रदीप कुमार सिन्हा होंगे प्रधानमंत्री मोदी के नए ऑफिसर ऑन ड्यूटी

पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में विशेष ड्यूटी (ओएसडी) पर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने अपने वर्तमान कार्यभार से मुक्त होने का आवेदन किया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक बार फिर बिहार से ताल्लुक रखने वाले आईएएस अफसर पर भरोसा जताया है। इस बार सेवानिवृत आइएएस अधिकारी पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया गया है। पीके सिन्हा प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की जगह लेंगे। आपको बता दें कि 1977 बैच के आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा देश के सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक हैं। फिलहाल वो भारत सरकार के कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

1967 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा का इस्तीफा उस समय आया है, जब 2019-20 की जून तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि पांच साल के निचले स्तर 5.8% से 5% हो गई है।

प्रदीप कुमार सिन्हा का शुरुआती दौर

मूल रूप से बिहार के रहने वाले प्रदीप कुमार सिन्हा इससे पहले जहाजरानी मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी के तौर पर उन्होंने केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया। पीके सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में अस्टिटेंट कलेक्टर के रूप में की थी। 1991-92 में वह आगरा के जिलाधिकारी और 1994-95 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदा संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आयुक्त भी रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्री कार्यकाल के कुछ घटनाएं

1990 के दशक के अंत में पीके सिन्हा खेल मंत्रालय में पहले निदेशक और युवा मामलों के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 1992-94 के दौरान वे मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और 2003-04 में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। 2004-12 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में वे ज्यादातर समय समय पेट्रोलियम मंत्रालय में थे। पेट्रोलियम मंत्रालय में रहते हुए उन्हें संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव और फिर विशेष सचिव भी बनाया गया।

62 वर्ष के प्रदीप कुमार सिन्हा का जन्म 18 जुलाई 1955 को हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और सामाजिक विज्ञान में एमफिल भी किया। पीके सिन्हा फ्रेंच भाषा की पढ़ाई भी कर चुके हैं। अपनी राष्ट्रीय छवि, कार्यक्षेत्र में सफलता, सामाजिक सरोकार, राज्य से जुड़ाव और देश में बड़ा प्रभाव बना कर इन्होने बिहार का मान देश दुनिया में बढाया है, उपरोक्त पॉंच मानदंड पर एशिया पोस्ट व फेम इंडिया मैगजीन द्वारा किये गये सर्वे में देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में इन्हे प्रमुख स्थान पर पाया गया है, टीम बढ़ता बिहार की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें