Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाराजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन, सम्मान दिवस के रुप...

राजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन, सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा

राजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव बुधवार रात रांची पहुंचे। जहां वह गुरुवार को अपने पिता से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान उन्हें 73वें जन्मदिन की बधाई देंगे। वहीं लालू यादव के जन्मदिन को सम्मान दिवस के रुप में मनाने कि घोषणा राजद ने की है। तेजस्वी यादव ने इस संबंध में जानकारी दी।

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि हम आज इसको सम्मान दिवस के रुप में मना रहे हैं। इस दौरान हम 73 हजार गरीबों को भोजन कराएंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने बीजेपी द्वारा 73 हजार एलईडी का उपयोग वर्चुअल रैली में करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस पर 145 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। अगर यह खर्च भूखे गरीबों पर किया जाता तो अच्छा होता। इस कोरोना काल में गरीबों का कुछ भला हो जाता।

राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची रिम्स में भर्ती हैं

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं तो लॉकडाउन में फंसा हुआ था। लेकिन नीतीश जी पटना में रह कर क्या किए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिए क्या किया। उन्होंने तो मजदूरों को लाने से भी मना कर दिया। याद रहे कि राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री ने मजदूरों को लेकर बयान दिया था। उस दौरान उन्होंने मजदूरों को लाने से मना कर दिया था। जिसके बाद काफी बवाल मचा था।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

वहीं राजद ने अमित शाह के वर्चुअल रैली का विरोध किया हैं। राजद ने अमित शाह के रैली का विरोध थाली बजा कर किया था। अब वे 73 हजार एलईडी के उपयोग के विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लालू यादव के जन्मदिन को सम्मान दिवस के रुप में मनाने की बात कही है। जिसमें 73 हजार गरीबों को खाना खिलाया जाएगा। लालू यादव इस समय चारा घोटाला में सजा काट रहे हैं। बिमार होने के कारण उन्हें रांची रिम्स भर्ती किया गया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें