Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वर्चुअल रैली का दौर शुरु, भाजपा का...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वर्चुअल रैली का दौर शुरु, भाजपा का जनसंवाद

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोर पकड़ रहा है। बिहार भाजपा ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार भाजपा की ओर गुरुवार को वर्चुअल रैली का आयोजन होगा। इस दौरान भाजपा बिहार के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली करेगी। वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा लोगों से जनसंवाद करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है। वे बिहार में वर्चुअल रैली के प्रभारी भी हैं।

राजेश वर्मा ने बताया कि दानापुर विधानसभा में बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव जनसंवाद करेंगे। जबकि परिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जनसंवाद करेंगे। इसके अलावा दिनारा विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और नौतन विधानसभा में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव वर्चुअल रैली करेंगे। जबकि कटिहार विधानसभा ने वर्चुअल रैली में स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आरंभ

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

गुरुवार को भाजपा ने काला दिन के रुप में मनाने की घोषणा की है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष  आपातकाल पर बोलेंगे। इस संबंध में राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी, महामंत्री सहित मंडल अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

बिहार में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन शुरु हो गया है। गुरुवार को एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस चुनाव के लिए भाजपा के ओर से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। भाजपा के ओर से संजय प्रकाश और सम्राट चौधरी ने नामांकन किया। इसके अलावा प्रो. गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी ने नामांकन किया है। ये तीनों जदयू के ओर से नामांकन किया है।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मौजूद रहे। इसके अलावा राजद ने भी अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस के ओर से भी एक उम्मीदवार की घोषणा बुधवार को हुई।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें