Friday, March 29, 2024
Homeक्राइमखुले छत से नौ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गढ्ढे में गिरा,...

खुले छत से नौ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गढ्ढे में गिरा, मौत

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित यदुवंश नगर में बुधवार को नौ वर्षीय बच्चा अपने घर के खुले छत से पानी भरे गढ्ढे में गिर गया तथा पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई। घरवालों की इस बात की जानकारी तब हुई जब उसे काफी देर तक घर में नही होने का एहसास हुआ। परिजन इधर-उधर खोजने लगे।

घर के पीछे पानी से भरे गढ्ढे में बच्चे की पैर दिखा

खोजने के क्रम में जब परिजनों ने छत से चारो तरफ देखा तो घर के पीछे पानी से भरे गढ्ढे में बच्चे की पैर दिखा। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मुहल्ले में सन्नाटा पसर गया, वहीं बच्चे के घर में कोहराम मच गया। मृत बच्चे की पहचान यदुवंश नगर निवासी राजकुमार यादव का नौ वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रुप में हुई।

परिजनों का अनुमान है कि बच्चा खुले छत के मुंडेर पर बैठकर पानी भरे गढ्ढे के तरफ शौच कर रहा होगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गया। बच्चे को गिरते हुए किसी ने नही देखा लेकिन जानकारी मिली कि बच्चा अक्सर खुले छत के मुंडेर पर बैठकर शौच करता था।

देखा जाए तो घर के तीन तरफ सात से आठ फीट का गढ्ढा है जिसमे शैवाल व काई लगा हुआ पानी जमा है। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद जंहा बच्चे का पिता बदहवास है, वहीं मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

नालंदा के व्यापारी से लाखो रुपये की मसूर खरीदकर लगाया …
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular