Thursday, July 25, 2024
Homeबिहारपटनानरेंद्र मोदी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा: अरविंद शर्मा

नरेंद्र मोदी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा: अरविंद शर्मा

दुलहिन बाजार। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कार्य कर दिखाया कि उनका नाम भारतीय इतिहास के पन्नो पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।” उक्त बात नरेंद्र मोदी के 70 वां जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को दुलहिन बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार शर्मा ने मीडियाकर्मियों से कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे बिहार में 70 स्थानों पर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वां जन्म दिन के अवसर पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

पालीगंज, दुलहिन बाजार सहित तीन स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

जिसमे पूरे पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में पालीगंज के दुलहिन बाजार सहित मात्र तीन स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दुलहिन बाजार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के दुलहिन बाजार मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार ने किया। मौके पर भाजपा के पटना जिला ग्रामीण प्रभारी अचल सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को बताते हुए उनकी कार्यो को सराहा।

मौके पर पटना जिला ग्रामीण प्रभारी अचल सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेंद्र धारी सिंह, प्रदेश कार्य समिति राजकुमार शर्मा, पालीगंज विधानसभा के आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रभारी जीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, दुल्हीन बाजार पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा,

पालीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण कुमार, पालीगंज नगर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, पालीगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष नारायण शर्मा, पालीगंज दक्षिण मंडल अध्यक्ष वंशीधर शर्मा, कुंदन कुमार, आलोक कुमार व अनिल कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

सुशांत मौत केस: 8 हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें