Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइमकच्ची दरगाह : कार्य से हटाये गये कामगारों ने किया धरना-प्रदर्शन

कच्ची दरगाह : कार्य से हटाये गये कामगारों ने किया धरना-प्रदर्शन

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र स्थित कच्ची दरगाह स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के गेट पर रविवार को कार्य से हटाये गये कामगारों ने धरना-प्रदर्शन किया तथा हटाये गये कामगारों को फैक्ट्री में पुनः काम के लिए बहाल करने की मांग की। मौके पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कामगारों के यूनियन के सचिव कमलेश कुमार ने की।

यह कहां का न्याय

इस संबंध में सचिव ने बताया कि देश और राज्य में एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना और लॉकडाउन गरीबों और कामगारों की कमर तोड़ दी वहीं सरकार के साथ विभिन्न प्रतिष्ठान और कारखानों में कार्य करने वाले कामगारों को जबरन कार्य से मुक्ति दी जा रही है यह कहां का न्याय है?

आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक पुनः बहाल नहीं किया जाता

मौके पर उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक फैक्ट्री प्रशासन द्वारा हटाये गये कामगारों को पुनः बहाल नही किया जाता। इस मौके पर धरना-प्रदर्शन कर रहे कामगारों ने फैक्ट्री प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। विदित हो कि बिस्कुट फैक्ट्री प्रशासन द्वारा सैकड़ो कामगारों को फैक्ट्री बंद करने के नाम पर हटा दिया गया था। श्रम सचिव के द्वारा कामगारों पुनः बहाल करने के आदेश के बाद भी फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा अबतक कामगारों को बहाल नहीं किया गया।

जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट में दो जख्मी

 

कच्ची दरगाह : कार्य से हटाये गये कामगारों ने किया धरना-प्रदर्शन

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित बांकीपुर गोरख मुहल्ले में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनो गुट से एक-एक लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को पुलिस सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। जख्मी लोगो में एक गुट के ओमप्रकाश व दुसरे गुट के सुरज कुमार शामिल हैं। इस सन्दर्भ में दोनो गुटों के द्वारा एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। जिसके तहत थाने में दर्ज शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट चुकी है।

चुनाव को देखते हुए फतुहा अनुमंडल में ग्रामीण एसपी ने की…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें