Monday, March 25, 2024
Homeखेलपालीगंज में अंतर जिला दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

पालीगंज में अंतर जिला दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के ख़िरीमोड थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को खेल मैदान में युवाओं द्वारा आर्मी किंग अंतर जिला दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ख़िरीमोड थाना के रघुनाथपुर गांव के उच्च विद्यालय खेल मैदान में युवाओं द्वारा आर्मी किंग अंतर जिला खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन पालीगंज के भावी विधानसभा उम्मीदवार सुनील यादव ने किया। इस दौड़ में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखी गयी।

सभी लोग दर्शकों का हौसला बढ़ा रहे थे

मौके पर आयोजक कमिटी को अरवल जिला ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने भीड़ नियंत्रण करने में सहयोग कर रहा था। दौड़ शुरू होते ही मैदान दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। सभी लोगो ने दर्शकों का हौसला बढ़ा रहे थे। वही लाउडस्पीकर पर कटका पंचायत के मुखिया नासिर हुसैन दौड़ का आंखों देखी हाल का वर्णन कर रहे थे। दौड़ के अंत में बहेरिया-निरखपुर गांव निवासी जीतू कुमार प्रथम स्थान लाया। जबकि समदा गांव निवासी रणजीत कुमार द्वितीय तथा सदुरा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार तीसरे स्थान प्राप्त किया।

गलत तरीके से दौड़ में शामिल होकर प्रथम अंक लाने का आरोप लगा

इस दौरान गलत तरीके से दौड़ में शामिल होकर प्रथम अंक लाने का आरोप लगा और कटका निवासी फैसल अंसारी को आयोजक कमिटी ने पुरस्कार लेने से वंचित कर दिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सुनील यादव ने तीनो विजेताओं को सम्मान देते हुए पुरस्कार दिया। इसके अलावे दस अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिया गया। मौके पर ग्राम रक्षा दल के अरवल जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सोनू ने बताया कि हमारी टीम हर ऐसे सामाजिक स्थानों पर निशुल्क सेवा प्रदान करती है। सरकार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की हमे सुविधा या सहायता नही मिल रही है। हमलोग सरकार से मानदेय के अलावे सहायता व सुविधाओ की मांग करते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में CPI (ML) ने महागठबंधन में मांगी 53…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular