Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या में आई कमी, अब तेजी से स्वस्थ...

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या में आई कमी, अब तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग

बिहार में आज फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में बुधवार को 79 कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीज राज्य के 16 जिलों में पाए गए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6889 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट करके जानकारी साझा की है।

स्वास्थ्य विभाग ने अनुसार अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, जहानाबाद और लखीसराय नए मरीज मिले। इसके अलावा मधेपुरा, मधुबनी, नालन्दा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सारण और सीवान में नए मरीज पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 11 मरीज सीवान में पाए गए हैं। मंगलवार को भी राज्य में 148 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

कोरोना मरीजों के लिए हर जिले में जांच

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार तक कोरोना में अभी भी 2125 एक्टिव मरीज थे। वहीं प्रवासियों में अभी तक 4589 मरीज पाए गए हैं। वहीं राज्य में मंगलवार को एक मरीज की मौत हुई है। मरने वाला व्यक्ति कटिहार का रहने वाला था। इस दौरान राज्य में अब तक 1 लाख 30 हजार 783 सैंपलों की जांच हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3657 लोगों की जांच हुई है। इस दौरान कोरोना की जांच सभी जिलों में शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकोश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों का निश्चित ही जांच करनी है। इसके बाद भी बाजारों, मछली बाजार, सब्जी बाजार तथा ग्रामीण इलाकों से रैंडम सैंपल लेकर संक्रमण की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन वाले लोगों की जांच हो रही है। इसके लिए सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। यदि किसी भी में कोई लक्षण पाया जाता है। ऐसे में तुरंत उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इस दौरान अब बिहार में प्रवासियों का आना लगभग बंद हो गया है। मुख्यमंत्री में विशेष सहायता योजना के अंतर्गत लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को लाया गया है। बिहार में लगभग 21 लोगों को लाया जा चुका है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें