Saturday, July 27, 2024
Homeबिहार#Video : बिहार में फिर से बाढ़ का कहर, पानी में बहा...

#Video : बिहार में फिर से बाढ़ का कहर, पानी में बहा स्कूल

पिछले पखवाड़े बिहार के अधिकतर इलाकों से बाढ़ का जलस्तर वापस जा रही थी। लेकिन यह पुनः फैलती जा रही है। फ़िलहाल गंगा का जलस्तर बिहार के कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण नौगछिया, बक्सर, खगरिया, कटिहार समेत उत्तर बिहार के अधिकतर जिले प्रभावित हो रहे है।

बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि से लोगों का संपर्क बाकी दुनिया से कट सा गया है। दूसरी ओर कटाव से कई मकान और खेत नदी की धारा में बह जा रहे है।

बाढ़ में बहा स्कूल

कटिहार में एक सरकारी स्कूल के तेज बहाव में बहने की खबर आई है। दरअसल इस स्कूल के पास कई दिनों से नदी कटाव कर रही थी। इसने फैलते-फैलते स्कूल को अपने आगोश में ले लिया। इससे पहले भी इसी स्कूल की कुछ कमरे इसी तरह पानी में बह गए थे। स्कूल को फ़िलहाल अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ग्राउंड रिपोर्ट: 21वीं सदी में भी बिहार के लोग क्यों हैं बाढ़-सुखाड़ की विभीषिका से त्रस्त

कब तक घटेगी जलस्तर

ग्रामीणों का मानना है कि दुर्गा पूजा तक जलस्तर में कमी आ सकती है। फ़िलहाल इसमें तेज बढ़ोतरी हो रही है। यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ती रही तो रबी की बुवाई में विलम्ब हो सकती है।

बिहार में बाढ़ का प्रकोप

बिहार में बाढ़ कोई नई बात नहीं है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण बाढ़ को बिहार का पांचवा मौसम कहा जाता है। बिहार की सदियों पुरानी समस्या आज भी अपने समाधान की बाँट जोह रही है। हरेक साल आने वाली यह आपदा करोड़ो की क्षति करती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसबार भी तक़रीबन 30 से 40 लाख लोग इस आपदा से पीड़ित है। इससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को उठानी पड़ती है, जहाँ तटबंधों की अत्यधिक कमी है।

दिनोदिन बढ़ रही हैं पटना के घाटों की खूबसूरती

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें