Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइमशौच के लिए घर से निकले अधेड़ की आहर से शव बरामद

शौच के लिए घर से निकले अधेड़ की आहर से शव बरामद

दुलहिन बाजार। स्थानीय अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घर से शौच के लिए घर से निकले अधेड़ का शव पनसुही गांव के बाहर आहर से बरामद बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गयी।

पनसुही गांव निवासी सीताराम चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र चौधरी

घटित घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र के पनसुही गांव निवासी सीताराम चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र चौधरी घर से शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकला था। लेकिन दोपहर तक वह घर नही लौटा।

 कपड़े हटाना चाहा तो उसमें लिपटे एक शव पानी से कपड़े के साथ बाहर आया

दोपहर में गांव के कुछ बच्चे गांव से बाहर आहर में स्नान करने गया। स्नान करने के दौरान बच्चो का पैर आहर के अंदर कपड़े से उलझ गया। जब बच्चो ने कपड़े हटाना चाहा तो उसमें लिपटे एक शव पानी से कपड़े के साथ बाहर आया। शव की पहचान राजेन्द्र चौधरी के रूप में हुआ।

सूचना पाकर आहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी

जिसकी सूचना पाकर आहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुलहिन बाजार पुलिस शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया।

इस संबंध में ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजनों ने बताया कि अधेड़ की मौत शौच के दौरान पैर फिसलने से आहर के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर हो गयी।

मामले की पुष्टि करते हुए दुलहिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को दाह- संस्कार करने के लिए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

दुलहिन बाजार में 151 वें गांधी जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन

सत्य व अहिंसा सर्वोपरि: डीएसपी

शौच के लिए घर से निकले अधेड़ की आहर से शव बरामद

दुलहिन बाजार। स्थानीय अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा बताये गये मार्ग सत्य व अहिंसा ही सर्वोपरि है जिस मार्ग पर चलकर सभी लोग शांति व यश प्राप्त कर सकते हैं। उक्त बात शुक्रवार को प्रखंड के थाना क्षेत्र में भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय सह संग्रहालय में गांधी की 151 वें जन्म दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालीगंज डीएसपी तनवीर अहमद ने कही।

गांधी से जुड़े वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई

मौके पर गांधी से जुड़े वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी के 151 वें जन्म दिन के अवसर पर दुलहिन बाजार प्रखण्ड के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय सह संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पालीगंज डीएसपी तनवीर अहमद को संग्रहालय सह पुस्तकालय सचिव ध्रुपद नारायण सिंह गुलदस्ता देकर सम्मानित किए। मौके पर डीएसपी तनवीर अहमद के अलावे पालीगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार व दुलहिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदर्शनी में मौजूद गांधी की स्मृतियों से जुड़े दुर्लभ पुस्तको व सामग्रियों का अवलोकन किया। मौके पर पालीगंज डीएसपी तनवीर अहमद, पालीगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार, दुलहिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुस्तकालय सचिव ध्रुपद नारायण सिंह, ऑपरेटर सौम्या कुमारी, अर्चना कुमारी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

हाथरस कांडः दोषियों को ऐसा दंड मिलेगा कि बनेगा उदाहरण: योगी.
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें