Friday, March 29, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना अपडेट: 22 नए मामले के साथ बिहार में कोरोना मरीज की...

कोरोना अपडेट: 22 नए मामले के साथ बिहार में कोरोना मरीज की संख्या हुई 425

बिहार के राजधानी पटना से गुरुवार को दो और पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक फाइनेंस कॉलोनी और दूसरा मीठापुर का है। मीठापुर से मिला संक्रमित आइजीआइएमएस का स्टाफ है। जबकि फाइनेंस कॉलोनी के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे कटिहार में कृषि पदाधिकारी हैं। ये कटिहार से पटना आए थे। राजधानी पटना से कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 425 पर पहुंच गई है। गुरुवार को 1492 सैंपल की जांच में 22 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 95 लोग कोरोना को पराजित कर घर वापस जा चुके हैं। इसके अलावा रोहतास से 11, सीतामढ़ी से चार, मुंगेर से तीन और सारण से भी दो पॉजिटिव सैंपल मिले हैं। कोरोना अस्पताल में तब्दील एनएमसीएच से गुरुवार को भर्ती 72 पॉजिटिव में 20 की इलाज के बाद दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। 11 पॉजिटिव नालंदा में रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किए गए।

रोहतास में 45 हुई संक्रमितों की संख्या

रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण के गुरुवार को 11 नए मामले मिले हैं। जबकि चार लोगों की रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होने के कारण उनके सैंपल को दोबारा जांच के लिए पटना भेजने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। नए संक्रमित लोग कोचस, सासाराम, डेहरी व नोखा प्रखंडों के हैं। इनमें से ज्यादातर लोग पहले संक्रमित पाई सासाराम की महिला की संपर्क चेन से जुड़े हैं। सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

बिहार के सारण में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव

गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या बिहार के सारण जिले में बढ़कर आठ हो गई। बनियापुर प्रखंड के नजीबा गांव की महिला तथा सोनपुर प्रखंड के सबलपुर गांव के पुरुष को पॉजिटिव पाया गया है। सीएस डा माधवेश्वर झा ने बताया कि दोनों गांवों में मेडिकल टीम को भेजा गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान शुरू कर दी गई है।

बक्सर में एक्टिव मरीजों की संख्या 35

गुरुवार को कोरोना अस्पताल से छुटटी पाए लोगों में बक्सर के नया भोजपुर के चार मरीज हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 रह गई। कुल 5 मरीज ठीक हुए हैं। जिले के नया भोजपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमण के शिकार हुए नुमान खान के पुत्र मो. इरफान खान, जमीर की पत्नी नसीमा खातून तथा मो.जरियम की दो पुत्रियां अफरीन खातून तथा फरदीन खातून को गुरुवार को कोरोना निगेटिव होने पर अस्पताल से छुटटी दे दी गई। इनके ठीक होने से परिवार में खुशी लौटी है।

सीतामढ़ी, बिहार में चार नए कोरोना के मामले

जिले में गुरुवार को फिर चार नए पॉजिटिव मिले। इससे पूर्व पिछले दो दिनों में दो मरीज मिले थे। इस तरह जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि चार नए मरीजों में एक 38 साल की महिला भी है। सभी बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र की बोखड़ा और भाउर पंचायत के हैं। इसमें एक कैंसर पीड़ित पुरुष है। 28 अप्रैल को उसके साथ एंबुलेंस से तीन लोग मुंबई से आए थे।

19 नोडल अधिकारी नियुक्त किए बिहार सरकार ने मजदूरों, विद्यार्थियों के वापसी के लिए

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular