Thursday, July 25, 2024
Homeराष्ट्रीयभारत में कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या 1.13 लाख पहुंची, 45 हजार...

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित की संख्या 1.13 लाख पहुंची, 45 हजार मरीज हुए ठीक

भारत के महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात खराब होते जा रहे हैं। दोनों राज्यों में तीन हजार के करीब मामले आ रहे हैं। इसके बाद पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों मरीजों की संख्या 1.13 लाख को पार कर गई है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु के अलावा गुजरात और दिल्ली में भी हालात खराब है। इन चार राज्यों में 75 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पूरे देशभर में 1.13 लाख लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस के 20 मई को 5547 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2161 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में रिकॉर्ड 743, दिल्ली में 534, गुजरात में 398, मध्यप्रदेश में 270, उत्तर प्रदेश में 249, राजस्थान में 170, पश्चिमी बंगाल में 142 मामले आए हैं।

दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,13,321 हो गई है। इनमें से 63972 मरीज सक्रिय हैं। इनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 45,886 कोविड 19 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 3456 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा

देश में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 3113 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज तमिलनाडु में 987 लोग ठीक होकर घर वापस गए हैं। देश में अभी तक 45,422 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,318 मरीज अभी तक ठीक हुए हैं।

100 से अधिक मरीजों की रोजाना मौत

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। चिंता की बात है कि रोजाना 100 से अधिक महामारी से मर रहे हैं। अभी तक देश में 3456 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 20 मई को 132 लोगों ने दम तोड़ा है।

बिहार में मजदूरों के रोजगार को लेकर खुशखबरी, सरकार ने लिए ये फैसले

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें