बिहार में बढ़ी कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या, लॉकडाउन 5.0 में छुट दी गई

0
2317
bihar breaking news

आज से बिहार में लॉकडाउन 5.0 लागू हो गया है। हलांकि केन्द्र सरकार ने नियमों में छूट राज्य सरकारों के हाथ दे दी है। लोग उम्मीद कर रहें हैं कि इस लॉकडाउन में काफी ढील दी जाएगी। लेकिन इस बीच बिहार में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

बिहार में अब तक 131 नए संक्रमित मरीजों मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 3807 हो गया है। नए मामलों में भागलपुर, सहरसा, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया, पटना, मुंगेर और भोजपुर से आए हैं। इसके अलावा अररिया, गया, सारण, खगड़िया, दरभंगा, किशनगंज, बेगूसराय, कटिहार, जमुई और शेखपुरा से सामने आए हैं।

23 कोरोना संक्रमितों लोगों की मृत्यु

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। सरकार के अनुसार 75,737 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। इस दौरान सौ से अधिक लोग स्वस्थ होकर वापस घर लौटे हैं। इस स्वस्थ होने वालों की संख्या 1520 हो गई है। जबकि 23 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। अभी भी 2287 कोरोना संक्रमित मरीज राज्य में हैं। जिनका इलाज अस्पतालों में हो रहा है।

राज्य में लगातार प्रवासी मजदूरों का आगमन जारी है। इसने आगमन से राज्य में कोरोना संक्रमितों की अचानक से बढ़ी है। 3 मई के बाद 2433 नए प्रवासी अचानक बढ़े हैं। इसमें महाराष्ट्र से 613, दिल्ली से 534, गुजरात से 342, हरियाणा से 213, उत्तर प्रदेश से 124, राजस्थान से 118 प्रवासी शामिल हैं।

बढ़ती संख्या के बाद भी राज्य में ढील दी जा सकती है। जिसका दायित्व केन्द्र सरकार ने राज्य को दिया है। ये ढील लॉकडाउन 5.0 के दौरान दी जाएगी। जो कि 1 जून से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और मॉल खोलने की छूट दी जा सकती है। जबकि परिवहन व्यवस्था भी सुचारु की जा सकती है। इसके अलावा राज्य से दूसरे राज्य में जा की छूट मिल सकती है।

शुक्रवार को 90 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि, 3275 हुई संक्रमितों की संख्या