Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsशुक्रवार को 90 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि, 3275 हुई संक्रमितों...

शुक्रवार को 90 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि, 3275 हुई संक्रमितों की संख्या

बिहार में कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रवासी मजदूरों के आने से ये संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। अब भी प्रवासी मजदूरों का बिहार में आना जारी है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों के वृद्धि में कमी की उम्मीद कम ही है। शुक्रवार को भी बिहार में कोरोना के 90 और मामले सामने आए हैं।

शुक्रवार को यह आंकड़ा बढ़कर 3275 हो गया। इन मामलों में समस्तीपुर, जमुई, जहानाबाद, भोजपुर और बक्सर से आए। इसके अलावा कुछ मामले लखीसराय, मधुबनी, गया, सारण, वैशाली और पटना से सामने आए हैं। इन नए मामलों में अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं।

वहीं बिहार में कोरोना से मौत भी हो रही है। कोरोना संक्रमण से अब तक 16 मौतें हो गई हैं। जबकि सरकार ने प्रवासी मजदूरों के संक्रमण की संख्या भी जारी की है। गुरुवार तक 2072 प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इसी बीच संक्रमितों में सुधार भी हो रहा है। 1050 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

गुरुवार तक 2072 प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए

बिहार में 16 मौतें कोरोना संक्रमण से हुई हैं। इसमें पटना, वैशाली एवं खगड़िया में दो-दो मौतें हुई। जबकि मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, नालंदा, बेगुसराय, सिवान, भोजपुर और जहानाबाद में एक-एक मौतें हुई हैं।

शुक्रवार को नए मामलों से संबंधित जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट करके आंकड़े जारी किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्वीटर पर पहले अपडेट में बताया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जानकारी साझा की है। सचिव सिंह ने कहा कि बिहार में अब तक 68,262 जांच हुई हैं। इसमें 4.4 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 2072 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। इससे बिहार में तेजी से बढ़ते आंकड़ों का अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकतर बढ़ोतरी पिछले कुछ दिन में तेज हुई है। यहां पिछले 8 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है।

प्रवासी मजदूरों का बिहार आना जारी, आज 46 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचेंगे प्रवासी

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें