Tuesday, July 23, 2024
Homeक्राइमबिहार में अनलॉक के दौरान नियमों के उल्लघन पर पुलिस सख्त

बिहार में अनलॉक के दौरान नियमों के उल्लघन पर पुलिस सख्त

बिहार के साथ ही पूरे देश में अनलॉक 1 लागू हो गया है। अनलॉक के लिए केन्द्र ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन केन्द्र ने राज्य सरकारों पर ही राज्यों में छूट का जिम्मा छोड़ा है। हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश को तय करना है। इसको देखते हुए ज्यादातर सरकारों ने लॉकडाउन में छूट दे दी है। सरकारों का कहना है कि अब नियमों में ढील आ गया है। सरकार से लोगों का आग्रह है कि लोग अनावश्यक घर से न निकलें।

बिहार में अनलॉक 1 को सफल बनाने के लिए बिहार पुलिस काम कर रही है। पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वाले कुल 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं अभी तक पूरे बिहार में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने अनलॉक 1 का उल्लंघन करने वालों का आंकड़ा जारी किया है। आंकड़े बताते हैं कि 1 जून से 4 जून तक कुल 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2 हजार 516 वाहनों को जब्त किया गया है। जबकि 89 लाख 14 हजार 800 रुपये का चालान काटा गया है।

बिहार में अनलॉक लोगों से सामाजिक दूरी बनाने का आग्रह

बिहार में गुरुवार को एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज किया गया है। गुरुवार को किसी पर अनलॉक उल्लंघन का मामला में गिरफ्तार नहीं हुआ। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार लोगों से सामाजिक दूरी बनाने का आग्रह कर रही है। आम लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4426 हो गई है। जबकि 28 लोगों की मौत हो गई है।

प्रवासी मजदूरों के आगमन से संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। जबकि रिकवरी रेट भी अच्छी है। सरकार आने वाले लोगों के क्वारंटाइन रहने का आग्रह भी कर रही है। अब क्वारंटाइन रहने की अवधी 7 दिन कर दी गई है। जबकि 7 दिन लोगों से घर पर क्वारंटाइन रहने का आग्रह किया जा रहा है।

पुलिस और सरकार किसी का संरक्षण नहीं कर रहीः डीजीपी पांडे

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें