Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारबिहार के सभी हिस्सों में पहुंचा मानसून, अगले कुछ दिनों में भारी...

बिहार के सभी हिस्सों में पहुंचा मानसून, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश

बिहार में मानसून अब स्थिर होने लगा है। बिहार के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को ये पूरे राज्य में फैल जाएगा। इसके लिए राज्य में अनुकूल परिस्थिति बन रही है। बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार तक मानसून के पहुंचने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने रविवार को इस संबंध जानकारी दी है। विभाग ने कहा कि अरब सागर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मानसून जल्द फैल जाएगा। इसके अलावा ये पूरे बिहार में फैल जाएगा।

मानसून के जल्द विस्तार की संभावना

रविवार को मानसून नंदूरवार, बेतूल, अंबिकापुर, गया और पटना में पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में यह राज्य के अंदर अन्य हिस्सों में फैलेगा। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना मानसून विभाग ने जाहिर कर दी है। इस संबंध में विभाग ने कहा कि 16 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से 20 जून को मानसून वाराणसी पहुंचेगा। जिसकी समय से पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि मानसून पहले दो सप्ताह में अच्छा रहने वाला है। जिसमें सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। अब तक 75.8 मिमी बारिश हुई है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d4d4d4″][/inline_posts]

भारतीय मौसम विभाग ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। उसका कहना है कि रविवार को ये गुजरात के अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा। अगले पांच दिनों में दक्षिण गुजरात में पहुंचने की संभावना है। जिससे दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के इलाकों में अगले 24 घंटों में पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में दक्षिण गुजरात में पहुंचने की संभावना है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें