Monday, July 22, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार में मानसून बारिश शुूरू, शनिवार को राज्य के अन्य हिस्सों में...

बिहार में मानसून बारिश शुूरू, शनिवार को राज्य के अन्य हिस्सों में होगी बारिश

बिहार के कई हिस्सों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है। जिसके की अगले दो दिनों में बिहार के सभी हिस्सों में होगी। शुक्रवार को पूर्णिया और भागलपुर में प्री मानसून बारिश हुई है। सुबह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल देखे गए। पटना में भी दिन के दस बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई केवल बूंदाबांदी ही हुई है। इसके बाद पटना में पूरे दिन गर्मी देखी गई।

शुक्रवार को त्रिवेणीगंज में 70 मिमी, फारबिसगंज में 30, जयनगर और तैयबपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पूर्णिया में 6.6 और भागलपुर में 7.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र का पूर्वानुमान हे कि शनिवार को कुछ अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है। पटना, भागलपुर, गया व मुजफ्फरपुर में आंशिक बादल रहेंगे। इसके अलावा इन इलाकों में बारिश भी होने की संभावना है।

मानसून के जल्द स्थाई होने की संभावना

शुक्रवार को पटना सहित कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। उत्तर बिहार और पूर्व बिहार व दक्षिणी मध्य बिहार के इलाके में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर मध्यम भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्णिया और भागलपुर में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है। पटना में भी दिनभर बादलों के बीच सूरज की छिपना और निकलना जारी रहा है। ठंडी हवा से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। पटना में शुक्रवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। पटना का तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.4 डिग्री रह।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c4c4c4″][/inline_posts]

मौसम विज्ञान केन्द्र ने सामान्य अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार देर रात और शनिवार को गरज के साथ बारिश होगी। बिहार के पूर्वी व दक्षिणी मध्य बिहार में कई जगहों पर व शेष बिहार में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 15 जून तक मानसून आने की संभावना जारी की थी।

 

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें