Friday, March 29, 2024
Homeबिहार गुंजनकचरा उठाव 30 रूपए में, बाइक से घूमेंगे मुख्य सफाई निरीक्षक

कचरा उठाव 30 रूपए में, बाइक से घूमेंगे मुख्य सफाई निरीक्षक

अब हर घर को कचरा उठाव के एवज में महीने के 30 रूपए का भुगतान करना होगा। डोर तो डोर कूड़ा उठाव के लिए नगर निगम ने दर तालिका फिक्स कर दी है। नगर निगम ने अपने पदाधिकारी को दर त्तालिका भेज दिया है। अब घर से कचरा उठाव के लिए आपको महीने के 30 रूपए देने होंगे। दर तालिका के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए अलग अलग दरें निर्धारित की गयीं हैं। ये नयी दरें इसी जनवरी माह से लागू होंगे।

कचरा उठाव के लिए निर्धारित दर
आवासीय 30 रूपए
स्लम, बीपीएल शून्य
स्ट्रीट वेंडर शून्य
धार्मिक स्थल शून्य
दूकान 100 रूपए
रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस 500 रूपए
धर्मशाला, हॉस्टल 500 रूपए
स्टार होटल 5000 रूपए
व्यावसायिक कार्यालय 500 रूपए
सरकारी कार्यालय 500 रूपए
बैंक, इन्स्योरंस कंपनी 500 रूपए
कोचिंग, शैक्षणिक संस्था 500 रूपए
क्लिनिक, डिस्पेंसरी, लैब 250 रूपए
अस्पताल 50 बेड 1500 रूपए
अस्पताल 50 बेड से अधिक 3000 रूपए
लघु एवं माध्यम उधोग 500 रूपए
गोदाम, कोल्ड स्टोरेज 1000 रूपए
बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार

डोर तो डोर कचरा उठाव के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले मजदूर को प्रोत्साहित करने के लिए नगर प्रबंधक उनको पुरस्कृत करेगा। सेक्टर स्तर पर सफाई मजदुर को 1000 रूपए, वार्ड स्तर पर पर्यवेक्षक को 2000 रूपए, अंचल स्तर पर सफाई निरीक्षक को 3000 रूपए। इनके ऊपर मुख्य सफाई निरीक्षक को 5000 रूपए एवं नगर प्रबंधक को 7000 रूपए प्रोत्साहन राशि हर महीने दिए जाने हैं। नगर आयुक्त ने इस से सम्बंधित आदेश भी जारी कर दिया है।

सफाई मजदुर होंगे स्थाई

नगर निगम में लगातार 10 वर्ष तक दैनिक मजदुर के रूप में सेवा देने वाले मजदूरों की सेवा स्थाई की जाएगी। नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने आदेश पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा की जो भी दैनिक मजदूर एवं संविदा पर 10 वर्षो से अधिक कार्यरत है उनकी सेवा का अविलंब संयोजन किया जाए। पिछले बीते दिनों में कुछ कर्मियों की सेवा स्थाई भी हुई है, लेकिन अभी भी काफी मजदूरों की सेवा स्थाई नही हुई है। कार्यरत कर्मियों के लिए प्रस्ताव अगली स्थाई समिति की बैठक में लाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अब बाइक से घूमेंगे मुख्य सफाई निरीक्षक

डोर तो डोर कचरा उठाव व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसे शत फीसदी अनुपालन को लेकर नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों, अपर नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधको के साथ बैठक की। निगम की ओर से सभी मुख्य सफाई निरीक्षक को एक-एक हीरो स्प्लेंडर वाहन देने का निर्णय लिया गया है। इसके उपयोग से सभी गली एवं एरिया में शत-फीसदी कचरा उठाव सुनिश्चित करेंगे।

एरिया वाइज फ्लैट की सूची बनाकर एरिया में कचरा उठाव की जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने वार्डों में वेंडिंग जोन को लेकर वार्ड पार्षद से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। वेंडिंग जोन में परिचय पत्र वितरण करने, एक से पंद्रह फ़रवरी तक शहरी समृद्धि उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इन वेंडरो द्वारा हाइजेनिक खाद्य पदार्थ की बिक्री सुनिश्चित किया जाएगा।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular