Saturday, July 27, 2024
Homeबिहार गुंजनउत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर एसके मेमोरियल हॉल में गुरुवार को आयोजित राजकीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। पुरस्कृत शिक्षकों को उन्होंने बधाई दी और कहा कि वैसे शिक्षक निराश न हों जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला है। संभव है अगले वर्ष उन्हें पुरस्कार मिल जाए। मौके पर मुख्यमंत्री ने पढ़ाई से जुड़े एप बिहार उन्नयन को भी लांच किया।

अच्छे शिक्षक की सम्मान के साथ होती है चर्चा

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सामने शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने शिक्षक दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में कहा कि अच्छे शिक्षक की चर्चा समाज में सम्मान के साथ होती है। उनके रिटायर होने के बाद भी लोग उन्हें याद रखते हैं। शिक्षकों की बदौलत राष्ट्र के निर्माण का काम होता है। शिक्षक दिवस के दिन पूरा देश इनका सम्मान करता है।

तैयारी कर के बच्चों को पढ़ाने आएं शिक्षक

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षक ही बढ़ा सकते हैं। मेरा मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को तैयारी कर के बच्चों को पढ़ाना चाहिए। कहा कि यह जरूरी नहीं कि प्रश्न पत्र और कॉपी के साथ ही बच्चों की परीक्षा हो। हर हफ्ते अगर स्कूलों में बच्चों की भौतिक परीक्षा भी होती है तो इसका काफी फायदा होगा।

शिक्षक दिवस विशेष: जाने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 10 अनमोल विचार

सम्मानित शिक्षक

  • संत कुमार सहनी, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरमौली, बेगूसराय।
  • अरुण कुमार रमण, सहायक शिक्षक, राजकीय बुनियादी विद्यालय, पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण।
  • डॉ गणोश शंकर पांडेय, प्रभारी प्रधानाध्यापक, किसान उच्च विद्यालय, धरहरा, नालंदा।
  • डॉ मनोज कुमार यादव, प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय, बेरवास, सीतामढ़ी।
  • अवधेश पासवान, प्रधानाध्यापक, महावीर सिंह मंदरौनी इंटरस्तरीय विद्यालय, चापरहाट, भागलपुर।
  • डॉ देवेंदर सिंह, प्लस टू जिला विद्यालय, गया।
  • जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहवर, मझरिया, बेतिया।
  • ललिता कुमारी, सहायक शिक्षिका, मध्य विद्यालय, बानटोला, कस्बा, पूर्णिया।
  • सत्यनारायण राय, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, बनचौरी, सीतामढ़ी
  • संगीता चौधरी,सहायक शिक्षिका, नीना सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय, मंझौलिया स्टेट, सीतामढ़ी
  • अमरनाथ त्रिवेदी, प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय , बैंगरा, मुजफ्फरपुर।
  • बबीता कुमारी,सहायक शिक्षिका, मध्य विद्यालय सरायगढ़, सुपौल।
  • मो. सनाउल्लाह शाह, प्रभारी प्रधानाध्यापक,रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय, नरकटियागंज,पश्चिमी चंपारण।
  • सुमन सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, चांदन, बांका।
  • कविता प्रवीण, सहायक शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसनपुर, बिहारशरीफ।
  • डॉ नम्रता आनंद, नगर शिक्षिका, मध्य विद्यालय सिपारा, पटना
  • कुमारी खुशबू कुशवाहा,सहायक शिक्षिका, उमवि, इनरवा पूरब, मधुबनी
  • सुनैना कुमारी, प्रखंड शिक्षिका, आदर्श मध्य विद्यालय, चंडी, नालंदा।
  • शालिनी सिन्हा, प्रधानाध्यापिका, राजकीय आदर्श बालक मध्य विद्यालय, यारपुर, पटना।
  • सबीहा फैज, प्रधानाध्यापिका, इंटरस्तरीय उर्दू बालिका, उच्च विद्यालय, असानंदपुर, भागलपुर।

बढ़ता बिहार की टीम की तरफ से सम्मान पाए शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आप अपने निरंतर और सामूहिक प्रयास से बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने की कॉगिस जारी रखें।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें