Sunday, July 21, 2024
Homeपॉलिटिक्सनिर्विरोध चुने गए राज्यसभा के लिए एनडीए के तीन और राजद के...

निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के लिए एनडीए के तीन और राजद के दोनों प्रत्याशी

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत बिहार से राज्यसभा के सभी पांचों प्रत्याशी को बुधवार को निर्विरोध चुन लिया गया। कई मंत्रियों की मौजूदगी में हरिवंश के अलावा जदयू से रामनाथ ठाकुर, राजद के प्रेमचंद गुप्ता एवं अमरेंद्र धारी सिंह और भाजपा के विवेक ठाकुर को प्रमाण पत्र दे दिया गया। अब राज्यसभा में जदयू एवं राजद सदस्यों की संख्या पांच-पांच हो जाएगी।

26 मार्च को होना था चुनाव

भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के अमरेंद्र धारी सिंह राज्यसभा के लिए पहली बार चुने गए हैं। हरिवंश और रामनाथ ठाकुर की यह दूसरी पारी है। प्रेमचंद गुप्ता अबकी पांचवी बार चुने गए हैं। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं, जिनके लिए 26 मार्च को चुनाव होना था। किंतु खाली होने वाली सीटों की संख्या के बराबर ही प्रत्याशी होने के चलते मतदान का मौका नहीं आया। अब सभी राज्यसभा में शपथ ग्रहण करेंगे।

नीतीश कुमार की सराहना

निर्विरोध चुने जाने पर हरिवंश ने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए बेहतर काम किया है। राजद के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह ने तेजस्वी के नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया और कहा कि बिहार के लोग परिवर्तन के इंतजार में हैं। भाजपा के विवेक ठाकुर ने राजग के सभी नेताओं का आभार जताया और कहा कि जनता की जवाबदेही पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। विधानसभा के सचिव एवं निर्वाचन पदाधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय ने सबको प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा नेता एवं मंत्री मंगल पांडेय, श्रवण कुमार, संजय कुमार झा, विनोद नारायण झा एवं लक्ष्मेश्वर राय, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव आदि मौजूद थे।

क्या चुनाव के पहले तार-तार होने लगा महागठबंधन

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें