Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्सजानिए कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी आखिर क्यों किया अपने को सीएम...

जानिए कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी आखिर क्यों किया अपने को सीएम कैंडिडेट घोषित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के अखबारों में छपे एक विज्ञापन ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस विज्ञापन में एक युवती, पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने आपको बिहार का अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। इस विज्ञापन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल सी पैदा हो गई है। विज्ञापन में एक युवती ने बिहार के इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने आप को सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। यह युवती कोई और नहीं बल्कि जेडीयू के नेता विनोद चौधरी की बेटी है।

इस युवती का नाम पुष्पम प्रिया चौधरी है, पुष्पम अभी लंदन में रहती है। अखबारों में छपे विज्ञापन के अनुसार पुष्पम ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है इनके राजनीतिक पार्टी का नाम ‘प्लुरलस’ बताया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने आप को सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे और उनके साथ कौन-कौन से नेता शामिल है इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। पुष्पम ने विज्ञापन में लिखा है कि जो बिहार से प्यार करते हैं और राजनीति से नफरत उनके लिए यह प्लेटफार्म बहुत ही सही है। अगर उनसे जुड़ना है तो उनके प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

जानते हैं कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी

खुद को राजनीति में लांच करने के लिए दिए गए विज्ञापन से पता चलता है कि पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन में पली-बढ़ी एक युवती है जो खुद को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। पुष्पम दरअसल जनता दल यूनाइटेड के नेता विनोद चौधरी की बेटी है। यह विनोद चौधरी दरभंगा के रहने वाले हैं और उनकी दो बेटी लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही है। अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘प्लुरलस’ के ऐड में पुष्पम ने लिखा है कि जो बिहार से प्यार करते हैं और राजनीति से नफरत उनके लिए यह प्लेटफार्म बनाया गया है। बिहार को बेहतर करने की जरूरत है और बिहार में यह संभव है। पुष्पम लोगों को उनकी पार्टी जॉइन कर सत्ता में बैठे लोगों से ताकत छीनने को कह रही है।

जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी

उन्होंने अपने फेसबुक और ट्विटर पर भी इस विज्ञापन की एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने अपने फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी के पास 2025 और 2030 के लिए बिहार का रोडमैप तैयार है। विज्ञापन में पुष्पम ने खुद को ‘प्लुरलस’ की अध्यक्ष बताया है। उसके ट्विटर डिटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विद्यालय डेवलपमेंट और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में किया है। इस विज्ञापन की जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके पिता विनोद चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया पुष्पम एक बालिग़ लड़की है अपने फैसले ले सकती है। उसने सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही मंत्री रहूंगा।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2020 आने के बाद अब पूरे देश की निगाहें बिहार पर जा टिकी है राजनीतिक दृष्टिकोण से एक अहम राज्य होने के नाते लगभग सभी सियासी दल अभी से तैयारी में जुट गए हैं। होली से पहले रैलियों और यात्राओं का दौर शुरू हो चुका है सत्तारूढ़ बीजेपी, जदयू और लोजपा हो या फिर भी विपक्ष में बैठी राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, रालोसपा और हम। हर कोई सियासी गुणा भाग करने में लगा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी राजनीतिक गलियारे में कितनी सफल हो पाती है।

ये भी पढ़े: एक बार फिर गौरवान्वित हुआ बिहार

पुष्पम ने दिया है नारा “जन गण सबका शासन”

पुष्पम प्रिय चौधरी ने अपनी पार्टी के लिए एक नारा दिया है नारा है “जन गण सबका शासन”। उन्होंने कहा बिहार में अब सब का शासन होगा।मैं बिहार के अक्षम नेताओं को चुनौती दे रही हूं मैं यह जंग जीतूंगी लेकिन आप इसे ऐतिहासिक बना सकते हैं। बिहार चुनाव में हमारा गौरव वापस लाने के लिए हम से जुड़े। पुष्पम ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सकारात्मक राजनीति करेगी। पुष्पम ने कहा कि अगर वह बिहार की सीएम बन जाती है तो वर्ष 2025 तक बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों में ला खड़ा करेंगी। यही नहीं वर्ष 2030 तक बिहार विकास के मामले में यूरोपीय देशों जैसा हो जाएगा। पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में बताया जाता है कि वह फिलहाल लंदन में रहती है, कहती है कि बिहार उनका पहला प्यार है और अब वह राज्य के लिए काम करना चाहती हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. पहले गरीबी और बेरोजगारी जो 90%है कैसे दूर करेंगे? नीतियां बताएं। क्रियान्वयन का तरीका भी। बात बनाने से बिहार की जनता नहीं फंसेगी ।

अन्य खबरें