Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्समहागठबंधन का संयुक्त बैठक, नितीश कुमार पर हमला

महागठबंधन का संयुक्त बैठक, नितीश कुमार पर हमला

रविवार को महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। यह कांफ्रेंस कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रिय लोकसमता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा उपस्थित रहे। राष्ट्रिय जनता दल (RJD) की तरफ से कुमार सर्वजीत और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा की ऒर से अनिल रजक शामिल हुए। इस बैठक में नितीश कुमार से गठबंधन पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

नितीश कुमार में अब पुरानी दमखम नहीं

साझा प्रेस कांफ्रेंस में वक्तव्य जारी कर महागठबंधन के नेताओं ने एकजुटता की बात दोहराई। उपेंद्र कुशवाहा ने संवादाताओं से बात करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर को लोहिया जयंती मनाई जाएगी। यह आयोजन बापू सभागार में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं समेत कार्यकर्तागण सम्मिलित होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उस दिन मिडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नितीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब नितीश कुमार अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते। उनका बिना गठबंधन के चुनाव जीतना संभव नहीं है।

उपेंद्र कुशवाहा बने संयोजक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने नितीश कुमार से किसी भी तरह की बातचीत को नकार दिया। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के बाद इसपर चर्चा हो सकती है। इसी मुद्दे पर बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नितीश कुमार को अब जनता ने नकार दिया है।

साथ ही गठबंधन के नेताओं ने 12 अक्टूबर को बापू सभागार में आयोजित होनेवाली लोहिया जयंती के लिए RLSP के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को संयोजक नियुक्त किया।

उपचुनाव कि आहट, सरगर्मी तेज

गत लोकसभा चुनाव में बिहार के 5 विधायक संसद के लिए चयनित हुए थे। इन सभी विधानसभा सीटों पर फ़िलहाल चुनाव होना है। ये सींटे है भागलपुर जिले की नाथनगर, बांका की बेलहर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर और दरौंदा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी झारखण्ड चुनाव के साथ ही इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। साथ ही हाजीपुर लोकसभा सीट भी खाली है। यहां के संसद के असामयिक मृत्यु की वजह से यह सीट खाली हुई है। इसी के मद्देनज़र महागठबंधन के घातक दलों ने अपनी दावेदारी आरम्भ कर दी है। फ़िलहाल, जीतनराम मांझी 2, कांग्रेस 3 और RJD 4 सीटों पर दावेदारी जता रही है।

तेजस्वी यादव और जीतनराम मांझी रहे नदारद

तेजस्वी यादव एवं जीतनराम मांझी का इस कांफ्रेंस से नदारद रहना भी चर्चा की विषय रही। लेकिन, उपस्थित नेताओं ने स्पष्ट किया कि 12 अक्टूबर को सभी नेतागण प्रस्तुत रहेंगे। गठबंधन में विवाद की ख़बरें विरोधियों की चाल मात्र है।

बिहार में भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, अन्य दल भी इसी राह पर

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें