Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारबिहार में बदला मौसम का मिजाज, इन् जिलों में है बारिश की...

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, इन् जिलों में है बारिश की संभावना

बिहार में एक बार फिर अचानक से मौसम का मिजाज बदल सा गया है। बुधवार की देर रात पटना सहित कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। अभी अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। होली के दिन से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। जो अभी 4 दिनों तक सुधरने वाला नहीं लग रहा।

देर रात राजधानी पटना सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। अब मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान इन जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी। तापमान में भी एक से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाने की संभावना जताई जा रही है।

छाए रहेंगे बादल, हलकी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक टर्फ लाइन बनने के वजह से बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, गया, लखीसराय, बांका, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद और जहानाबाद समेत कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।

वहीं गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश भी होने की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी और इसके साथ ही कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। तापमान की बदलाव की बात करें तो पटना में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। भागलपुर का तापमान भी 1 डिग्री तक गिर गया है।

तापमान में दर्ज की जा सकती है गिरावट

हालांकि गया और पूर्णिया के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण दिन के तापमान में एक से 2 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश की वजह से पूरे प्रदेश के किसानों पर किसानों के चेहरों पर हल्की सिकंदरी लकीरें उभर आई है। इस वजह से कई रबी फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

राज्यसभा के लिए राजद ने किये दो नाम की घोषणा

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें