Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारगयापटना में तेज बारिश के कारण बनी जलजमाव की स्थिति, लोग परेशान

पटना में तेज बारिश के कारण बनी जलजमाव की स्थिति, लोग परेशान

बिहार में मानसून की बारिश चारों ओर हो रही है। रविवार को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। राज्य कि राजधानी पटना, मधुबनी और जहानाबाद में  बारिश हुई है। इस कारण शहरों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं जलजमाव से आम जीवन मुश्किल हो रहा है। इस दौरान कई नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी के कई मुहल्लों में जलजमाव से लोग परेशान हो रहे हैं। खैर गांव वाले इलाकों में किसानों के लिए राहत की बात है। किसानों ने खेतों में धान की रोपनी तेज कर दी है।

अगले 24 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c7c7c7″][/inline_posts]

पिछले 24 घंटे में राज्य में बारिश हो रही है। इस दौरान सबसे तेज बारिश गलगलिया में हुई। गलगलिया में सबसे ज्यादा बारिश 140 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा तैयबपुर और ठाकुरगंज में भी 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा समस्तीपुर, चकिया, औरंगाबाद और फारबिसगंज में 50 मिमी से बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसी बीच पटना में मौसम साफ रहा। पटना के आसपास के इलाकों में शनिवार को तेज धूप निकली।

पटना में रविवार को  बारिश हुई। इसके कारण पूरे शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई। बारिश के कारण कई मोहल्ले की सड़कें डूब गई। पटना के राजवंशी नगर, राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग और बाईपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट ने जलजमाव की समस्या पर दायर याचिका पर सुनवाई की है। वहीं सरकार के शहरी एवं विकास मंत्री ने जल जमाव न होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए सरकार ने तमाम उपाय किए हैं। उन्होंने कहा था कि पटनावासियों को पहले जैसे हालात नहीं झेलने होंगे। लेकिन तेज बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल के रख दी है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें