Monday, July 22, 2024
Homeबिहारअब बाढ़ के खतरे में फंस सकता है बिहार, सरकार अलर्ट

अब बाढ़ के खतरे में फंस सकता है बिहार, सरकार अलर्ट

बिहार में बारिश के कारण जल्द ही अब तबाही का दौर शुरु हो सकता है। आने वाले तीन दिनों तक राज्य भर में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि पिछले कई दिनों से बिहार मे तेज बारिश हो रही है। इसके कारण नदियों का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता हैं। बिहार में कोसी, गंडक, बागमती, कमला बलान और गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके अलावा दियारा के इलाकों में कटाव भी देखा जा रहा है। इसके कारण कटिहार, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

बिहार की सभी नदियों में बाढ़ का खतरा

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c4c4c4″][/inline_posts]

कटिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगभग 34 मीटर मापा गया है। जबकि महानंदा का जलस्तर 30.6 मीटर मापा गया। इसके जलस्तर में हर दिन 20 सेमी बढ़ रही है। वहीं बरन्दी नदी का जलस्तर भी 27.5 सेमीटर बढ़ रहा है। इस दौरान कोसी नदी भी उफान पर है। कटिहार में कोसी नदी का जलस्तर 26.8 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। वहीं कहा गया है कि 10 सेमी हर रोज बढ़ रहा है। जबकि प्रशासन ने 16 प्रखंड़ों के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है। बेनीबाद में नदी का जल स्तर 47.4 मीटर दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान 48.7 मीटर से थोड़ा कम है। जबकि गंडक नदी का जलस्तर 53.2 मीटर के पास पहुंच गया है। यहां खतरे के निशान 54.4 मीटर के पास पहुंचने वाला है। मुंगेर में भी गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गंगा का जलस्तर 34 मीटर से ज्यादा हो गया है। इसके लिए जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें