Sunday, July 21, 2024
Homeबिहारपटनारघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धाजंली सभा हुई। श्रद्धाजंली सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रघुवंश बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विसतार से चर्चा कर उनके चित्र पर फूल-माला चढाकर श्रद्धाजंली अर्पित की।

इस अवसर पर सैकड़ो नेता और कार्यकर्ताओं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंली दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन समय में भी वे अच्छे विचार देकर पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। उनके निधन से बिहार सहित पूरे देश में राजद परिवार मर्माहत है उनके निधन से पार्टी की अपूर्णिय क्षति हुई उनके सम्मान में 7 दिनों का शोक है तथा पार्टी का झंडा झुका रहेगा।

इस अवधि में सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। श्रद्धाजंली अर्पित करने वालों में डाॅ कान्ति सिंह, डाॅ तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, भोला यादव, शिवचन्द्र राम, मुनेष्वर चौधरी, डाॅ विनोद कुमार यादवेन्दु, मृत्युजंय तिवारी एवं प्रदेश कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, निर्भय अम्बेडकर, रणविजय साहू, डाॅ उर्मिया ठाकुर, देवकिशुन ठाकुर सहित सैकड़ो नेताओं और कार्यकर्ताओं फुल-माला चढ़ाकर श्रद्धाजंली अर्पित की।

बिहार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति : अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार एवं देश के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे। गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास की चिंता हमेशा की। वे देशभर में लोकप्रिय थे। प्रखर नेता के रूप में जाने जाते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को साहस प्रदान करें।

मैंने एक सच्चा मित्र खो दिया : शरद यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दिग्गज नेता शरद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि रघुवंश बाबू के निधन की खबर सुनकर बहुत ही दुख हुआ और मेरे लिए बहुत ही दर्द देने वाली है। यह न केवल मेरे घनिष्ठ मित्र थे, बल्कि एक परिवार की तरह थे क्योंकि हम दोनों देश और बिहार राज्य की राजनीति पर तो चर्चा करते ही थे बल्कि एक दूसरे के दुख सुख के बारे में भी सच्चे मन से चर्चा किया करते थे। आजकल के समय में ऐसे मित्र कहां मिलते हैं जिससे दिल की बात कही जा सके मगर रघुवंश बाबू एक ऐसे दिलदार मित्र और राजनेता थे जिनसे में सभी बातें कर लेता था।

रघुवंश बाबू के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति : राठौर

क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के असमायिक निधन से समाज नहीं बल्कि पूरे बिहार को अपूर्णीय क्षति हुई। रघुवंश बाबू के निधन से बिहार को जो क्षति हुई, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। महासंघ मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रदांजलि अर्पित करेगी।

समाजवाद और कार्यकर्तावाद की राजनीति की : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने वक्तव्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई। इनके जैसे नेता विरले ही समाज को मिलते हैं, इन्होंने हमेशा परिवारवाद की राजनीति से अलग हटकर समाजवाद और कार्यकर्तावाद की राजनीति की।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव अकबर अली परवेज, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने भी इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि इनके निधन से समाजवादी आंदोलन को बड़ा नुकसान हुआ। इनका निधन एक युग का अंत है।

देश ने एक महान नेता खो दिया : आप

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ.शशिकान्त एवं प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर मृणाल राज ने पार्टी की ओर से पूर्वमंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया।

बिहार नहीं देश देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति : मधु सिंह

समाजवादी नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर राजद नेत्री मधु सिंह ने रविवार को होनेवाले सारे राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। रघुवंश बाबू को वह अपने पिता तुल्य मानती थी। रघुवंश बाबू भी मधु सिंह को बेटी की तरह स्नेह देते थे।

बिहार नहीं देश देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति : मधु सिंह
बिहार नहीं देश देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति : मधु सिंह

इस संबंध में राजद नेत्री मधु सिंह ने कहा कि इनके पिता राजद नेता प्रभुनाथ सिंह के और रघुवंश बाबू शुरू से भाईचारा संबंध था और मधु सिंह को अपनी बेटी की तरह तथा डब्लू सिंह को दामाद कहा करते थे। रघुवंश बाबू की निधन की खबर सुनते ही सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया।

ये भी पढ़े: रघुवंश प्रसाद सिंह ने पूरा जीवन बिहार के संघर्ष में बिताया
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें