Saturday, July 27, 2024
Homeक्राइमदो दिन पूर्व घर से गायब महिला का शव पुनपुन नदी के...

दो दिन पूर्व घर से गायब महिला का शव पुनपुन नदी के घाट से बरामद

पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप,सास को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ
पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के पतौना गांव से दो दिन पूर्व गायब महिला का शव पुलिस ने पुनपुन नदी के समदा घाट से बरामद कर लिया। इस संबंध में मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया।

दो दिन पूर्व से ही घर से गायब

वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटित घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के आलोक में बताया गया कि ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी इंदल पासवान की 26 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी दो दिन पूर्व से ही घर से गायब थी। जिसकी खोजबीन हो रही थी।

पुनपुन नदी के समदा घाट पर शव होने की सूचना

इसी दौरान ख़िरीमोड पुलिस को पुनपुन नदी के समदा घाट पर एक महिला की शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची ख़िरीमोड पुलिस शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। शव की पहचान पतौना गांव निवास प्रतिमा देवी के रूप में हुई। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया।

घटना की सूचना पाकर पालीगंज अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए ख़िरीमोड थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौदा गांव निवासी मृतका के पिता अम्बिका पासवान ख़िरीमोड थाने में पति व सास के अलावे चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसपर कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार करते शेष की तलाश जारी है।

चुनाव से पहले बिहार को एक और सौगात, दरभंगा एम्स को…

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें