Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाकांग्रेस विधायक रामदेव राय के निधन पर सोनिया और राहुल गांधी ने...

कांग्रेस विधायक रामदेव राय के निधन पर सोनिया और राहुल गांधी ने जताया शोक

बेगूसराय। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बेगूसराय के बछवारा विधायक रामदेव राय का शनिवार की सुबह पटना के पारस हॉस्पिटल में निधन हो गया। 81 वर्षीय रामदेव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विधायक के निधन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

रामदेव राय पटना के पारस हॉस्पिटल में थे भर्ती

डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि रामदेव बाबू एक गांधीवादी नेता थे। उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई। आपको बताते चलें कि 70 के दशक के कांग्रेसी नेता व वर्तमान में बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक 81 वर्षीय रामदेव राय शनिवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। करीब 50 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में रामदेव राय ने कई उतार-चढ़ाव देखे। रामदेव राय छह बार विधायक एवं एक बार समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को हराया।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उठी कांग्रेसी लहर में रामदेव ने लोकसभा चुनाव जीता। रामदेव मुख्य रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर पंचायत के चक्का सहलोरी गांव के रहने वाले थे। पिछले कई महीनों से वह लगातार बीमार चल रहे थे। रामदेव जिला में कांग्रेस के मंझे हुए नेताओं में से एक थे।

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में इनका अपना मजबूत जनाधार था। जिस कारण यह अमूमन हर बार आसानी से चुनाव जीत जाते थे। रामदेव का रहन-सहन बेहद सादगीपूर्ण था। पायजामा, कुर्ता के अलावा कंधे पर एक गमछा हमेशा होता था। कभी-कभी वह नंगे पांव ही अपने क्षेत्र के भ्रमण पर निकल जाया करते थे। रामदेव राय के निधन से जिले के राजनीति को खासकर कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई।

कोरोना और बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव ने फिर बोला नीतीश
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें