Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाएसआई ललित विजय ने ऑक्सीजन बैंक के लिए बढ़ाया हाथ

एसआई ललित विजय ने ऑक्सीजन बैंक के लिए बढ़ाया हाथ

फतुहा। बिहार में जारी वैश्विक महामारी कोरोना संकट को लेकर शुक्रवार को फतुहा थाने में पदस्थापित एसआई ललित विजय कोरोना संकट में पीड़ित को बचाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया।

सिलेंडर सेट खरीदने के लिए बैंक को 75 सौ रुपये का सहयोग किया

मौके पर उन्होंने लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक को एक ऑक्सीजन सिलेंडर की सेट खरीदने के लिए बैंक को 75 सौ रुपये का सहयोग किया। विदित हो कि अनुमंडल सह प्रखंड थाना में एसआई ललित विजय ईमानदार छवि के पुलिस अधिकारी माने जाते हैं।

आपसी विवाद में चले लाठी-डंडे में 11 हुये जख्मी

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित बलवा गांव में दो गुटों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे से एक दूसरे पर प्रहार किए गए। इस घटना में कुल ग्यारह लोग जख्मी हो गए जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। जख्मी ग्यारह लोगो में छह लोग एक गुट के तथा पांच लोग विरोधी गुट के हैं। वहीं घटित घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सबसे पहले सभी जख्मी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक गुट के जालंधर सिंह, अवधेश सिंह, राजु कुमार, जितेन्द्र कुमार व सगरी देवी तथा दुसरे गुट से उमेश प्रसाद, राम सागर सिंह, शिव सागर सिंह, राजा बाबू, नीरज कुमार व कौशल कुमार शामिल हैं। दोनो गुट द्वारा एक दुसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने इस मामले में दोनो तरफ से आठ लोगों को हिरासत मे लिया। पहले गुट की माने तो राशन वितरण में की जा रही अनियमितता के खिलाफ बीते चार सितम्बर को राशन वितरण करने वालो के खिलाफ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया था तथा बीडीओ से अनियमितता की जांच कराने की मांग की गई थी। इसी प्रकरण से खार खाए लोगों ने घर में घुसकर पथराव व लाठी-डंडे से मारपीट किया। वहीं दुसरे गुट के अनुसार गली में पानी गिराने का विरोध किए जाने पर विरोधी गुट ने पथराव तथा लाठी-डंडे चलाए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार दोनो गुटों के किए जा रहे दावे की छानबीन की जा रही है।

एससी-एसटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत नदी थाना पुलिस शुक्रवार को पक्की दरगाह से एससी-एसटी एक्ट का फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी वीर सिंह उर्फ जाटा है। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।

मृतक के परिवारों की जिला ज़िप अध्यक्ष ने मिलकर दी सांत्वना
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें