Monday, July 22, 2024
Homeबिहारपटनाबाढ़ विधानसभा के महमदपुर और अकबरपुर गांव में राजद नेत्री मधु सिंह...

बाढ़ विधानसभा के महमदपुर और अकबरपुर गांव में राजद नेत्री मधु सिंह का दमखम

बाढ़। पटना जिले के बाढ़ विधानसभा अनुमंडल अंतर्गत थाना क्षेत्र में स्थित महमदपुर और अकबरपुर गांव में रविवार को राजद नेत्री मधु सिंह अपने चुनावी दौरे के दौरान दौरा की। इस दौरान मोहम्मदपुर गांव के युवकों ने लगभग 50 मोटरसाइकिल के साथ उनको गुलाबबाग चौक से रिसीव किया।

मधु सिंह जिंदाबाद और राजद जिंदाबाद के नारों के साथ उनके काफिले को लेकर गांव में पहुंचे। राजद नेत्री घर घर जाकर ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के लिए वोट मांगी। गांव के सभी लोगों ने तहे दिल से उनका स्वागत किया और सहयोग का विश्वास दिलाया।

इसी दौरान दर्जनों स्थानीय युवकों ने राजद की सदस्यता भी ली। जिसमें बिट्टू सिंह चौहान, नीतीश कुमार, मनोज कुशवाहा, पंकज सिंह चौहान, प्रकाश सिंह चौहान इत्यादि प्रमुख थे। इसके बाद मधु सिंह का काफिला अकबरपुर गांव में पहुंचा। वहां भी ग्रामीणों ने दुगने उत्साह और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। महादलित समाज की महिलाओं में खासा उत्साह था उनके आगमन को लेकर।

महिलाओं की समस्या को मजबूती से उठाएंगे: मधु सिंह

वहां भी राजद नेत्री ने महिलाओं से वादा किया कि महिलाओं की समस्या को मजबूती से उठाएंगे और समाधान करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मौके पर स्थानीय राजद नेता गणेश दास ने स्वागत भाषण में कहा कि मधु सिंह से ग्रामीणों को काफी उम्मीद है और बाढ़ विधायक के रुप में मधु सिंह का चेहरा ही स्वीकार्य है क्योंकि इनकी राजनीतिक विरासत पूर्व विधायक और विकास सम्राट स्वर्गीय पप्पू बाबू के यहां से शुरू होती है और उन्होंने अपने पिछले तीन-चार सालों के राजनीतिक कार्यकाल में बाढ़ की जनता के सुख-दुख में शामिल होकर इस बात को साबित भी किया। जनसंपर्क के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष मनटुन सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह, अखिलेश सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद राय, टुनटुन सिंह सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

जहानाबाद में पार्क में घूमने गयी महिला से गैंगरेप
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें