Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार में धार्मिक स्थल को खोलने की तैयारी, सामाजिक दूरी का रखना...

बिहार में धार्मिक स्थल को खोलने की तैयारी, सामाजिक दूरी का रखना होगा ख्याल

बिहार सहित पूरे देश में धार्मिक स्थल बंद हैं। लॉकडाउन के समय से ही उनको बंद रखा गया है। अनलॉक-1 के शुरू में भी धार्मिक स्थलों को खोलने नहीं दिया गया। लेकिन अब नियमों के अनुसार 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं। ऐसे में करीब 78 दिनों बाद इन्हें खोला जाएगा। इसमें मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारा खोले जाएंगे। हालांकि कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले कि तरह पूजा नहीं हो सकेगी। धार्मिक जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन होगा। जबकि वहां मास्क लगा कर जाना अनिवार्य होगा।

इसमें महावीर मंदिर को सोमवार से खोल दिया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना की अनुमति दे दी जाएगी। पहले यह प्रातः 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता था। जबकि मंगलवार को रात 12 बजे तक खुला रहता था। महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भक्तों की भीड़ को कम रखने का प्रयास होगा। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिससे स्थिति काबू में रहे। उन्होंने भक्तों से खुद भी सावधानी बरतने को कहा है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#030202″ background=”#d6d6d6″][/inline_posts]

धार्मिक स्थल में सामाजिक दूरी का रखना होगा ख्याल

इस दौरान चर्च को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। प्रार्थना के दौरान दूरी बरतने का प्रयास किया जाएगा। चर्च में मास्क का उपयोग अनिवर्या होगा। इसके अलावा चर्च प्रशासन के ओर से सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। चर्च में शनिवार शाम और रविवार सुबह को प्रार्थना सभा आयोजित होगी।

तख्तश्री हरिमंदिरजी में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। इसके लिए परिसर में व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालु सेनेटाइज होने पर ही अंदर आ सकेंगे। सोमवार से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परिसर के कर्मचारियों को मास्क का उपयोग करना होगा। साथ ही भीड़ अधिक न हो इसका भी ख्याल रखना होगा। तख्त परिसर की तीन बार सफाई होगी।

जीतन राम मांझी के आवास पर देर रात बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें